---Advertisement---

Viral Video: रात में जानलेवा स्टंट करते लड़कों को पुलिस ने दबोचा, देखें खतरनाक वीडियो

Viral Video: आधी रात को स्टंट कर रहे लड़कों पर पुलिस का एक्शन।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 2, 2024 2:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: थोड़ी देर की मस्ती के लिए लोग कुछ भी कर जाते हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि, वो जो ये कर रहे हैं, इससे उनकी जान भी जा सकती है। इसके साथ ही FIR भी हो सकती है। ऐसा ही एक Viral Video इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लड़कों का ग्रुप आधी रात को बाइक लेकर स्टंट करने निकला है। इस दौरान ये सभी लड़के बेखौफ होकर तेज स्पीड में सड़कों से गुजर रहे हैं। इस दौरान उन्हें स्टंट करना भारी पड़ जाती है क्योंकि एक बाइक सवार नीचे गिर जाता है। जिसके बाद इन सभी लड़कों पर पुलिस एक्शन लेते हुए 7 बाइकों और बाइकर्स को पकड़ लेती है।

रात में बाइक से स्टंट करना लड़को को पड़ा भारी

ये घटना दिल्ली आधी रात की है। इसका वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए इस पूरी घटना की जानकारी भी दी है। जिसमें लिखा है कि, “सतर्क रात्रि गश्ती दल के कर्मचारियों ने बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बाइकर्स के एक समूह को स्टंट करते हुए देखा। रात्रि स्टाफ ने सभी 7 वाहनों को हिरासत में ले लिया। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।”

Viral Video पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

इस वीडियो को शनिवार रात का बताया जा रहा है। जिसके वीडियो को ANI ने आज यानी की 2 मई को शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 93 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इंटरनेट यूजर्स इस पर कमेंट भी कर रहे हैं और इन लड़के के द्वारा किए जा रहे स्टंट को खतरनाक बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इन लोगों पर जल्द एक्शन लेने की बात कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026