---Advertisement---

Viral Video: टोपी भी नहीं लगा सकता गरीब! आर्मी के नाम पर रिक्शेवाले से युवक ने की बदतमीजी, यूजर्स बोले- ‘दो झापड़ लगा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रिक्शेवाले से टोपी के लिए लड़ते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2024 3:11 अपराह्न | Updated: मई 5, 2024 6:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग टोपी के साथ-साथ गमछे या फिर किसी कपड़े का सहारा ले रहे हैं। लेकिन गर्मी से बचने के लिए एक गरीब रिक्शेवाले को टोपी लगाना इतना भारी पड़ जाएगा, ये शायद इसने भी नहीं सोचा होगा। सोशल मीडिया पर एक Viral Video काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में एक युवक रिक्शेवाले से टोपी के लिए लड़ रहा है।

गरीब को टोपी पहनना पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवक रिक्शेवाले से कह रहा है कि, टोपी उतारो और बताओं किसने दी है? वो रिक्शावाला बता रहा है कि, उसे किसी ने दी है। इस पर युवक बोलता है कि, इस टोपी पर आर्मी के ऑफिसर मेजर जनरल के दो स्टार बने हैं, इसलिए तुम इसे नहीं पहन सकते हो। इस दौरान वहां पर एक आदमी भी खड़ा है जो बोल रहा है कि, रिक्शावाला टोपी उतार देगा आप दूसरी खरीदकर दे दो। इस दौरान इन लोगों में काफी तीखी बहस देखने को मिल रही है।

Viral Video को देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही इस वीडियो में जानकारी भी लिखी है। जिसमें लिखा गया है कि, आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व ने रिक्शावाले को मेजर जनरल की कैप पहनने पर चेतावनी दी।ये वीडियो नोएडा सेक्टर 62 यूपी का बताया गया है।

इस वीडियो को 4 मई को एक्स पर अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इंटरनेट यूजर्स की इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। जिसमें वब इस रिक्शेवाले को तंग कर रहे युवक को थप्पड़ मारने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, अगर आर्मी की इतनी ही चिंता हो रही है तो 100-200 रुपए की टोपी खरीदकर दे दे। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026