---Advertisement---

Viral Video: एल्विश-मैक्सटर्न की सुलाह कराने वाले Rajat Dalal ने छात्र संग की गंदी हरकत, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रजत दलाल Rajat Dalal फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार उन पर मार-पीट का आरोप है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रजत दलाल Fitness Influencer Rajat Dalal पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसकी वजह से वह लगातार खबरों में बने हुए हैं। उन पर एक छात्र के साथ मारपीट और गंदा व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। जिसकी वजह से उन पर गुजरात के अहमदाबाद में FIR दर्ज हुई है। रजत दलाल पर साबरमती थाने में केस दर्ज हुआ है।

Fitness Influencer Rajat Dalal पर लगे गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि, छात्र ने अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि रजत दलाल जिम में क्लास देने आते थे। एक दिन छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दिया कि, रजत दलाल का चेहरा देखकर मेरा दिन खराब हो जाता है। जिसके बाद छात्र की इस हरकत के बाद रजत दलाल ने उसका अपहरण कर लिया और फिर उससे उठक-बैठक लगवाई और उसके बाद उसके चेहरे पर गोबर लगाया है। ये तमाम तरह के आरोप छात्र ने लगाए हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें इस घटना से जु़ड़ी हुई चीजें विस्तार से बताई गई हैं।

Viral Video में बताई पूरी घटना

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से डाला गया। इस घटना को दिव्यभास्कर अहमदाबाद ने बड़ी ही प्रमुखता के साथ दिखाया है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि, किस तरह से रजत दलाल ने छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया है। इसके साथ ही इन सभी का वीडियो भी बनाया है। रजत दलाल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और FIR दर्ज कर ली है।

एल्विश यादव -मैक्सटर्न की सुलाह कराई

बताया जाता है कि, कुछ दिनों पहले यूटयूबर एल्विश यादव -मैक्सटर्न की मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस विवाद की सुलह कराने वाले रजत दलाल ही थे। उन्होंने एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच सुलाह कराई थी। रजत दलाल पर इससे पहले तीन फर्जी बाबाओं से मारपीट का भी आरोप लग चुका है।

फिटनेस इंफ्यूलेंसर और पॉवर लिफ्टर रजत दलाल इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। वो अकसर अपनी वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में छात्र के साथ हुए विवाद के बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anushka Sharma

अप्रैल 30, 2026

Sambhal Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Moradabad Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026