---Advertisement---

Viral Video: चलते ट्रक से चोरी करते चोरों के स्किल को देख लोग बोले-धूम-4 की शूटिंग है क्या

Viral Video: चलते हुए ट्रक से सामान चुराते चोरों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 25, 2024 10:11 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने चोरी के कई सारे Viral Video देखे होंगे, हो सकता है कि चोरी पर बनी हुई फिल्में भी बहुत सारी देखी हों। जिन्हें देखकर आपको काफी अच्छा भी लगा होगा. लेकिन रियल लाइफ में ऐसा होता हुआ शायद ही कभी देखा होगा. आज का वीडियो कुछ ऐसा ही है. आज की वीडियो को देखने के बाद आपको धूम फिल्म की याद ना जाए तो कहना .यही वजह है कि यह वीडियो इतना ज्यादा छाया हुआ है. हर तरफ मध्य प्रदेश के इस वीडियो की चर्चा है.

चोरों की अनोखी चोरी

इस वीडियो ने लोगों को धूम फिल्म के प्रोफेशनल चोरों की याद दिला दी है. इन चोरों को लेकर लोग इतने ज्यादा इंप्रेस हो चुके हैं, कुछ लोग तो इनके स्किल के काफी तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं चोरी पर ना जाकर इनके स्किल पर जाएं.

इंटरनेट पर कुछ घंटे से लगातार एक वीडियो छाया हुआ है. यह वीडियो ट्रक से सामान चोरी करने का है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं, बाइक सवार पीछे चल रहा है वहीं कुछ लोग ट्रक के ऊपर चढ़े हुए हैं. यह लोग ट्रक को ऊपर से खोलकर उसका सामान नीचे फेंकते हैं .उसके बाद फिल्मी अंदाज में एक बाइक सवार की एंट्री होती है और चोरी कर रहे इन लोगों को वह नीचे उतरता है.

Viral Video देख लोग दे रहे जबरदस्त रिएक्शन

इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई शूटिंग चल रही हो और यह चोर ना होकर कोई प्रोफेशनल्स लोग हो जो सफाई से यह काम कर रहे हैं. इसे देखकर हर कोई हैरान है. लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है. यही वजह है कि वह अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बोल रहे हैं कि जरूर इन चोरों की इस ट्रक ड्राइवर से कोई सेटिंग है तभी तो वह इतनी आसानी से सामान को चुरा रहे हैं.

तो वहीं कुछ लोग इस प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए बोल रहे हैं कि, अगर ट्रक ड्राइवर से ही इनकी सेटिंग होती तो यह बाइक सवार इतनी मेहनत क्यों करता? अब मामला जो भी रहा हो .लेकिन यह वीडियो वायरल होते ही इसकी चर्चा काफी होने लगी .लोगों को इन चोरों की चोरी करने का अंदाज काफी अच्छा लग रहा है. इंटरनेट पर लगातार वह अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं जेल में डालने की बात कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इन चोरों की तारीफ कर रहे हैं. अब इस मामले के पीछे की सच्चाई क्या है ?यह तो कहना मुश्किल है .

इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “ये वीडियो आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मध्यप्रदेश में शाजापुर जिले की है। बाइक सवार 3 चोर चलते ट्रक से सामान चुरा रहे हैं। हालांकि इस घटना में ऐसा भी लगता है, जैसे ट्रक ड्राइवर की मिलीभगत हो। चोरी होने तक ट्रक साइड चलता रहा। चोरी पूरी होते ही ट्रक की साइड बदल गई…”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026