DNP India Hindi

Viral Video: हाय ये बेशर्मी! AC कोच से बेडशीट चोरी कर रहे पुलिसवाले की करतूत देख खाकी शर्मसार, देखें कैसे हाथ जोड़ लगा रहा मिन्नतें

Viral Video

Picture Credit: सोशल मीडिया

Viral Video: सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम ऐसे प्रकरण सामने आ जाते हैं जो लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। कई मामले प्रोत्साहन देने वाले होते हैं, तो कईयों को देख मन निराश होता है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो से जुड़ा प्रकरण सामने आया है। मामला ट्रेन सफर से जुड़ा है जहां खाकी वर्दीधारी एक पुलिसकर्मी को एसी कोच से तकिया और बेडशीट चोरी करते पकड़ा गया।

वायरल वीडियो में ये शर्मनाक करतूत देखी जा सकती है जिसने खाकी को शर्मसार कर दिया है। पुलिसकर्मी पकड़े जाने के बाद मिन्नतें करते भी नजर आया। इस वायरल वीडियो ने सभ्य समाज में रहने वाले हर सभ्य नागरिक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए इस वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर भी जारी है।

AC कोच से बेडशीट चोरी कर रहे पुलिसवाले की करतूत देख खाकी शर्मसार – Viral Video

रणविजय सिंह नामक एक्स हैंडल यूजर ने इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी हाथ जोड़े मिन्नतें करते नजर आ रहा है।

पूरा मामला ट्रेन की एसी कोच से तौलिया और बेडशीट चुराने से जुड़ा है। आरोप है कि फायर ब्रिगेट डिपार्टमेंट में काम करने वाले भानू प्रताप सिंह ने एसी कोच से तकिया और बेडशीट चुराया। अटेंडेंट द्वारा सामग्री बरामद करने पर वो इसे गलती बताने लगे। फिर आरोपी ने बताया कि वे प्रयागराज कुंभ में ड्यूटी पर तैनात है, जहां से वो वापस आ रहा है।

इसी दौरान फतेहपुर स्टेशन पर ये घटनाक्रम हुई। रेलवे के अधिकारियों ने पुलिसकर्मी को पकड़ उसका ब्योरा जानने की कोशिश की। अंतत: उसे कानपुर स्टेशन पर आरपीएफ को सुपुर्द कर कानूनी कार्रवाई को रफ्तार दी गई है। ये ऐसा प्रकरण है जो पूरे विभाग को शर्मसार करते हुए आरोपी की मानसिकता पर सवाल उठा रहा है।

रंगे हाथों पकड़े जाने पर मिन्नतें करने लगा आरोपी!

ट्रेन की एसी कोच से तकिया और बेडशीट चुराने से जुड़े मामलों में आरोपी भानू प्रताप रंगे हाथों पकड़ा गया। इस दौरान वो रेलवे के अधिकारियों के समक्ष मिन्नतें करने लगा। आरोपी बार-बार हाथ जोड़ते हुए कह रहा कि उससे गलती हो गई। वायरल वीडियो से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और यूजर्स जमकर आरोपी की आलोचना कर रहे हैं।

Exit mobile version