---Advertisement---

Viral Video: काल बनी SUV, एक ही टक्कर में कई को उतारा मौत के घाट, तिरुमंगलम का खतरनाक एक्सीडेंट वीडियो देख दहल जाएंगे

Viral Video:तिरुमंगलम के खतरनाक एक्सीडेंट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2024 6:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रोड एक्सीडेंट की आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। जो कि, काफी विचलित भी करती हैं। आज एक बार फिर से एक ऐसी ही खबर सामने आयी है। जिसका विचलित कर देने वाला Viral Video काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

तमिलनाडु के तिरुमंगलम में हुए खतरनाक रोड एक्सीडेंट का Viral Video

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से तेज रफ्तार से आ रही SUV पहले मोपेड को टक्कर मारती है और बहुत तेजी से छलांग लगाते हुए दूसरी तरफ गिरती है। जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। ये दिल दहला देने वाला खौफनाक हादसा तमिलनाडु के तिरुमंगलम का है। ये एक्सीडेंट शिवराकोट्टई में विरुधुनगर और मदुरै राजमार्ग पर हुआ है। जैसे ही ये एक्सीडेंट हुआ वैसे ही इस घटना का वीडियो वहां पर लगे CCTV में कैद हो गया।

एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

इस घटना में मरने वाले 4 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं बाकि एक अन्य है। मरने वाले मदुरै के विलापुरम के बताए जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी देते हुए लिखा , “तमिलनाडु के विरुधुनगर-मदुरै राजमार्ग पर तिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में एक तेज रफ्तार एसयूवी के मोपेड से टकरा जाने से मदुरै के विलापुरम के एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।”

इसकी जानकारी मदुरै जिले के एसपी अरविंद ने दी है। इस रोड एक्सीडेंट का वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है। इस खतरनाक एक्सीडेंट पर लोगों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026