---Advertisement---

Viral Video: रोमांस किंग को स्क्रीन पर देख बेकाबू हुआ यह लड़का, थिएटर में इस तरह गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बीच थिएटर में प्रपोज करते हुए नजर आया। यह वीडियो वाकई काफी रोमांटिक है और फैंस के दिलों को जीतने के लिए काफी है। शाहरुख खान का क्रेज फिलहाल लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है और ऐसे में यह वीडियो भी लाइमलाइट में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 1:38 अपराह्न

jawan viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ को लेकर फैंस के बीच काफी खुमार देखने को मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई नयनतारा और शाहरुख की यह फिल्म कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड बना रही है। किंग खान डबल रोल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है और सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्टर को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच एक वीडियो काफी लाइमलाइट में है जिसमें ‘चलेया’ गाने को सुनकर थिएटर के बीच एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए नजर आया। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

इंटरनेट पर धूम मचा रहा यह वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसमें ‘जवान’ फिल्म एक थिएटर में चालू है। इस दौरान ‘चलेया’ गाने पर शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक लड़के ने हद पार करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतने के लिए कुछ ऐसा कर दिया जो अब लाइमलाइट में है। दरअसल ‘चलेया’ गाने को सुनने के बाद वह स्क्रीन के आगे जाकर किंग खान के डांस को कॉपी करते हुए अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक यह वीडियो मुंबई के ही एक सिनेमा घर का बताया जा रहा है जो वाकई काफी खास है।

सरेआम गर्लफ्रेंड पर लड़के ने लुटाया प्यार

यह वीडियो फर्स्ट डे फर्स्ट शो का बताया जा रहा है जिसमें एक फैन ने गर्लफ्रेंड को सरेआम लोगों के सामने अलग अंदाज में प्रपोज किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह लव बर्ड्स अपने प्यार का इजहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां तक इस लड़के की बात करें तो वह शाहरुख खान के हर स्टेप को कॉपी करते हुए नजर आ रहा है। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड भी सामने खड़ी होकर उसके लाइव परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रही है। कहने में दो राय नहीं है कि लड़के का यह रोमांटिक अंदाज किसी के भी दिल को छूने के लिए काफी है और इस वीडियो में देख लोग भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Attack

जुलाई 10, 2026

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Bihar Viral Video

जुलाई 9, 2026

Ghaziabad Viral Video

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026