---Advertisement---

‘एक ट्विट मार दो..,’ रेल यात्री की शिकायत सुन खुद दुखी हुए TTE साहब! मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करने की दे दी सलाह; वीडियो वायरल

रेल यात्रा से जुड़ा एक Viral Video तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में एक यात्री अपनी समस्या को टीटीई के समक्ष रखते हुए उनसे तकनीकी दिक्कत दूर कराने की अपील करता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 12:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो खास तौर पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो रेलवे विभाग से जुड़ा है इसलिए इसे कुछ ज्यादा ही तवज्जो दी जा रही है। वायरल वीडियो में एक रेल यात्री टिकट चेक करने पहुंचे TTE साहब से कुछ परेशानी साझा करता नजर आ रहा है। प्रथम दृष्टया ये परेशानी ट्रेन में हो रही तकनीकी दिक्कतों से जुड़ी है। इसी बीच टीटीई खुद व्यथित होते हुए कहते हैं एक ट्विट मार दो और रेल मंत्री को टैग कर दो। समस्या हल हो जाएगी। Viral Video में पैसेंजर और टीटीई के बीच हुई वार्ता सुना जा सकता है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। क्या भारतीय रेलवे ट्विटर के भरोसे चल रहा है? हर छोटी समस्या के लिए क्या ट्विट अनिवार्य है? ऐसे तमाम सवाल हैं जो सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा उठाए जा रहे हैं।

रेल यात्री की शिकायत सुन दुखी हुए TTE साहब, देखें Viral Video

भारतीय रेल से जुड़े कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं जिसमें रेल यात्री ट्विट के माध्यम से अपनी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाते नजर आते हैं।

Watch Video

ऐसा ही एक वायरल वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है जिसमें एक रेल यात्री किसी तकनीकी दिक्कत के बारे में टीटीई को अवगत कराता है। हालांकि, TTE खुद दुखी मुद्रा में इसकी शिकायत रेल मंत्रालय को करने की सलाह देते हैं। टीटीई कहते हैं कि एक ट्विट मार दो और रेल मंत्री को टैक कर दो अभी काम हो जाएगा। इस Viral Video को देख यूजर्स अब कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रेलवे की व्यवस्थाएं कब सुधरेंगी और आखिर कब तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वायरल वीडियो देख जमकर प्रतिक्रिया दे रहे यूजर्स

कई ऐसे यूजर्स हैं जो रेलवे से जुड़े इस वायरल प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे तकनीकी खामियां बताकर रेलवे का बचाव कर रहा है, तो कोई विभाग की बदहाल व्यवस्था का जिक्र कर सवाल उठा रहा है। Viral Video को देखने के बाद कई यूजर्स टीटीई को निर्दोष बता रहे हैं और उनका कहना है कि टीटीई का काम टिकट चेक करना होता है, ना कि तकनीकी दिक्कतों को दूर करना। इससे इतर भी अन्य तमाम यूजर रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव को टैग कर उन्हें मामले से अवगत करा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026