Viral Video: क्यों पाकिस्तानी मर्द 95% महिलाओं को मानते हैं ज़ाहिल?लाइव TV पर बदमीज़ी देख खुल जाएंगी ऑंखें

Viral Video: पाकिस्तानी 95 फीसदी महिलाओं को जाहिल मानते हैं। इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: पाकिस्तानियों की अजीबों-गरीब हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। यही वजह है कि, पाकिस्तान और पाकिस्तानी अकसर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। एक बार फिर सो एक्स पर पाकिस्तान ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह है कि, एक लाइव टीवी पर एक आदमी के द्वारा 95 फीसदी महिलाओं को जाहिल बताना। इस घटना का वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है।

महिलाओं को लेकर पाकिस्तानियों की गंदी सोच आयी सामने

https://www.youtube.com/watch?v=D18UeeGyCaU

दरअसल, ये वीडियो एक शो का है, जिसमें एक लड़की नाराजगी जताते हुए बोलती है कि, इन्हें महिलाओं को जाहिल कहने के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही ये लड़की कहती है कि, कोई मर्द ये फैसला नहीं कर सकता है कि, 95 फीसदी महिलाएं जाहिल हैं। इसके साथ ही वो सवाल करते हुए पूछती है कि, आखिर आदमियों ने महिलाओं को जाहिल क्यों रखा है?

ये लड़की लगातार माफी मांगने की बात कह रही है। लड़की के सवाल पर वहां बैठा आदमी इस्लाम में सबसे बड़े गुनाह की बात करने लग जाता है, तभी लड़की बोलती है कि, वो इस्लाम पर लेक्चर सुनने नहीं आयी है, उसे जवाब चाहिए, माफी मांग लीजिए आपका क्या जाता है? इस पर आदमी बोलता है कि, इस्लाम में जाहिल को जाहिल कहना पहला फर्ज है। बहस के बाद आदमी बोलता है कि, मेरा कसूर है कि, मेरी बच्चियां जाहिल है मैं माफी मांगती हूं।

Viral Video में हुआ खुलासा

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, वहां पर बैठे पाकिस्तान के बड़े राइटर खलील उर रहमान इस लड़की को ये बोलते हुए चुप कराते हैं कि, बदतमीजी मत करो। इसके बाद लड़की से माइक ले लिया जाता है। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो तो hum pakistani नाम के Youtube चैनल से अपलोड किया गया है। वीडियो में पाकिस्तानी लोगों की गंदी सोच देखी जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version