---Advertisement---

Viral Video: बच्चों की पढ़ाई के बहाने पत्नी ने उगलवाई पति से सच्चाई, हकीकत जानकर बीवी का ख़ौला खून

Viral Video: बच्चों की पढ़ाई के बहाने पत्नी ने पति से ऐसा क्या बोला, जिसे सुनकर पति ने उगली सारी सच्चाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 28, 2024 4:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आदमी और औरतों की लड़ाई के वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोगों की तरफ से काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर आपको इससे जुड़े कई सारे मीम्स भी देखने को मिल जाएंगे। इन्हें देखकर लोग खूब ठहाके लगाते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक आदमी और महिला के बीच वैसे तो स्कूल के काम की बात हो रही है, लेकिन बातों ही बातों में आदमी कुछ ऐसा खुलासा कर जाता है। जिसकी वजह से महिला का तो मुंह बन जाता है, वहीं आदमी के समर्थन में सोशल मीडिया यूजर्स उतर आते हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है।

जानें कब खुलती हैं मर्द की आंखें?

इस Viral Video को Asarpal Singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अपने पति को महिला बच्चों के काम से जुड़े हुए सवाल पूछ रही है। इस वीडियो में वो भिन्न प्रकार के जानवरों के नाम ले रही और बोल रही है कि, इनकी आंखें कब खुलती है? बकरी से लेकर गाय और चिड़िया का जवाब देने के बाद महिला अचानक से पूछती है कि, आदमी की आंखें कब खुलती हैं? इसके जवाब में वो बोलती है कि, शादी के बाद… पति के मुंह से ये जवाब सुनने के बाद महिला सन्न रह जाती है। मामले की गंभीरतो का देखते हुए आदमी भी फोन उठाकर वहां से चलता बनता है। वायरल वीडियो में महिला के काफी अच्छे एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं।

Viral Video में पति का समर्थन करने लगे लोग

ये वायरल वीडियो काफी मजेदार है। इसे देखकर लोग आदमी का समर्थन कर रहे हैं कि, सही तो बोला है। इस वीडियो को 27 जून को एक्स पर शेयर किया गया है। इस पर अब तक 1 लाख से ज्याजा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं, जिसमें वह बोल रहे हैं कि, बिल्कुल ठीक है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026