---Advertisement---

Viral Video: जालिम- क्रूर बूढ़ा! मासूम पिल्लों को बुजुर्ग ने उतारा मौत के घाट, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़े के द्वारा दो पिल्लों को जान से मारने का दावा किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2024 4:40 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान और कुत्ते का साथ सदियों पुराना माना जाता है। यही वजह है कि, कुत्ता घर-घर में पाला जाता है। कुत्ते की वफादारी हमेशा से ही लोगों को प्रभावित करते आयी है। कुछ लोग कुत्तों को असली दोस्त मानते हैं और उन्हें पालते हैं। लेकिन कभी -कभी इंसान इतना ज्यादा क्रूर हो जाता है कि, रिश्तों को तार-तार करने के बाद अब जानवरों की जान के पीछे पड़ गया है।

ये Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी ने दो पिल्लों को मौत के घाट उतार दिया, ऐसा दावा किया जा रहा है। जिसका हैरत में डाल देने वाला वीडियो अब वायरल हो रहा है।

बुजुर्ग आदमी ने पिल्लों को उतारा मौत के घाट!

ये इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी Sachin Gupta नाम के एक्स अकाउंट से शेयर की गई है। इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा “UP लखनऊ की दर्दनाक Video देखिए। इस बुजुर्ग ने दो पिल्लों को सड़क से उठाया। घर के अंदर ले गया। उन्हें मार डाला। पॉलिथिन में भरा और कहीं फेंक आया। इस बुजुर्ग का नाम KK श्रीवास्तव बताया जा रहा।”

इस जानकारी के साथ एक शख्स ने वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, बुजुर्ग आदमी जिससे सही से चला तक नहीं जा रहा है। वो गली में जाता है और यहां-वहां देखकर इन पिल्लों को उठाकर अपने घर ले आता है। इसके थोड़ी देर बाद वो पन्नी में भरकर कुछ ले जाता हुआ दिख रहा है। जिसे लोग ये दो पिल्ले बता रहे हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रही है कि, इस आदमी ने इन मासूम पिल्लों को जान से मार दिया है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

ये घटना 14 मई की आशियाना इलाके की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस घटना के वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जिसमें लोग इस आदमी को पागल करार दे रहे हैं। इसके साथ ही इसे जेल में डालने की भी अपील कर रहे हैं। इस वीडियो को 18 मई को ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026