---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: जीत के बाद विराट कोहली में जागा दिल्ली ब्वॉय, विदेशी धरती पर जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Virat Kohli Viral Video: साउथ अफ्रीका को हराने के बाद विराट कोहली ने जमकर नाचे। वीडियो हुआ वायरल

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 30, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Virat Kohli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: बाराबाडोस में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत ने 7 रनों से साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जीत के बाद बाराबाडोस के Kensington Oval स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने जमकर जश्न मनाया। 17 साल बाद मिली जीत की खुशी हर किसी के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। इस खुशी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। Virat Kohli Viral Video में आप देख सकते हैं कि, वो जमकर डांस कर रहे हैं।

विदेशी धरती पर विराट कोहली का शानदार डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि, क्रिकेटर के अंदर का दिल्ली ब्वॉय जाग गया और वो अर्शदीप सहित अन्य लोगों के साथ पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के मशहूर गाने बोलो ता रा रा पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य सदस्य भी साफतौर पर देखे जा सकते हैं। ठुमकों के साथ विराट कोहली का भांगड़ा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। विराट के चेहरे पर खुशी और जश्न की मस्ती साफ देखी जा सकती है। आपको बता दें, 17 साल बाद मिली इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका विराट कोहली की रही है, उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया है।

Virat Kohli Viral Video लोगों को पसंद आ रहा

विराट कोहली के इस शानदार डांस वीडियो तो iccandt20worldcup ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो पर करोड़ों लाइक्स आ चुके हैं वहीं, हजारों कमेंट आ चुके हैं। इस वीडियो को देख हर कोई विराट कोहली और उनकी सफलता की तारीफ कर रहा है।

आपको बता दे, इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली ने सन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने अपने इंटरव्यूह में कहा कि, “यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। हम यही सब हासिल करना चाहते थे। एक दिन आप सोचते हैं आपसे रन नहीं बन रहे और तभी यह हो जाता है। भगवान जो करता है अच्छा करता है। यह मेरा लिए ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली स्थिति थी। यह मेरा भारत के लिए आखिरी टी20 मैच था। हम इस वर्ल्ड कप को उठाना चाहते थे। हम अगर हार भी जाते तो भी मैं अपने संन्यास का एलान करने वाला था।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026