---Advertisement---

Air Canada Express Collision पर बड़ा अपडेट! पॉयलट, को-पॉयलट की मौत से न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर सनसनी, अलर्ट पर उड्डयन विभाग

Air Canada Express Collision में पॉयलट के साथ को-पॉयलट की मौत होने की खबर है। न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया एयरपोर्ट पर हुए हादसे से सनसनी मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 23, 2026 2:01 अपराह्न

Air Canada Express Collision
Follow Us
---Advertisement---

Air Canada Express Collision: न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में अपडेट ये है कि एयर कनाडा विमान हादसे में पॉयलट के साथ को-पॉयलट की मौत हो गई है।

इस विमान हादसे के बाद न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची थी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को स्थिति को नियंत्रित कर घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय उड्डयन विभाग एयर कनाडा एक्सप्रेस कोलिजन को लेकर अलर्ट है और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पॉयलट, को-पॉयलट की मौत से न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया एयरपोर्ट पर सनसनी!

न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सनसनी मच गई। रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) ला-गार्डिया एयरपोर्ट पर विमान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया। इस भीड़ंत के बाद विमान का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

ला-गार्डिया एयरपोर्ट पर हुए इस जोरदार टक्कर में पॉयलट के साथ को-पॉयलट की मौत भी होने की खबर है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने स्टॉप-स्टॉप चिल्लाते हुए हादसे से बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, वो नाकामयाब रहा और एयर कनाडा एक्सप्रेस का CJR-900 विमान फायर ट्रक से जा टकराया। हादसे की शिकार बनी फ्लाइट मॉन्ट्रियल से आ रही थी जिसके दुर्घटनाग्रस्त होते ही जमकर सनसनी मची।

विमान हादसे के बाद अलर्ट हुआ उड्डयन विभाग

न्यूयॉर्क में हुए विमान हादसे के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन अलर्ट मोड पर है। उड्डयन विभाग की ओर से आनन-फानन में राहत-बचाव के कार्य शुरू किए गए। घायल विमान यात्रियों को अस्पताल भेजने और अंदर फंसे लोगों के निकालने के बाद स्थिति को सामान्य किया जा सका। विमान हादसे के बाद ला-गार्डिया एयरपोर्ट का रनवे-4 प्रभावित रहा।

अधिकारियों ने आनन-फानन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर इस रनवे से उड़ान संचालित कराने की शुरुआत करने की बात कही है। आज दोपहर 2 बजे से विमानों की आवाजाही प्रभावित रनवे से होगी। एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन एक-एक पहलुओं की निगरानी कर यात्रियों की सुविधा दुरुस्त करने में जुटा है, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026