---Advertisement---

Donald Trump का ब्लंडर या दुनिया को अहम संदेश? खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताकर मचाई खलबली; चिंता में रोड्रिगेज

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताकर डेल्सी रोड्रिगेज की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये डोनाल्ड ट्रंप का ब्लंडर है या दुनिया को संदेश? ये बाद का सवाल है पहले ये तय है कि अमेरिका वेनेजुएला पर किसी भी कीमत पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं करना चाहता।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2026 1:55 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के एक दावे ने दुनिया में नए सिरे से खलबली मचा दी है। ईरान में सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहे प्रेसिडेंट ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बता दिया। ये डोनाल्ड ट्रंप का ब्लंडर है या दुनिया को संदेश देने की कोशिश इस संदर्भ में सवाल उठ सकते हैं। लेकिन ये लगभग तय है कि ट्रंप अब वेनेजुएला पर पूरी कमांड लेने को आतुर हैं। डोनाल्ड ट्रंप की ऐसी कोशिश नई कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के लिए चिंताजनक है जो मादुरो निकोलस की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं। डोनाल्ड ट्रंप का खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित करना नई सरकार की परेशानियां बढ़ाने वाला है।

खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताकर Donald Trump ने मचाई खलबली

प्रेसिडेंट ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर पोस्ट शेयर कर खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बता दिया। इतना ही नहीं, एक एडिटेड विकिपीडिया पेज भी दिखाया गया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 से वेनेजुएला का मौजूदा राष्ट्रपति बताया गया है। ये ट्रंप का ब्लंडर है या सोचा समझा कदम इसका जवाब वही जानते हैं। लेकिन ये तय है कि वेनेजुएला पर डोनाल्ड ट्रंप की नजरें पूरी तरह से हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा है कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला की सरकार चलाएगा जब तक एक सुरक्षित और उचित सत्ता हस्तांतरण सुनिश्चित नहीं कर लेता। ये दर्शाता है कि तेल भंडार के मामले में दुनिया में टॉप पर शुमार वेनेजुएला पर अमेरिका की नजरें हैं। यही वजह है कि नए दावे से दुनिया भर में खलबली सी मच गई है।

डेल्सी रोड्रिगेज की बढ़ेंगी मुश्किलें

ये जगजाहिर है कि तख्तापलट के बाद नई सरकार चलाना कितना कठिन होता है। ऐसे में वेनेजुएला की कमान संभाल रही डेल्सी रोड्रिगेज पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। पहले ही रोड्रिगेज ने पश्चिमी देशों को लगभग ललकारते हुए कहा था कि उन्हें पता है सबकी नजरें वेनेजुएला के संसाधनों पर हैं। उन्होंने अमेरिकी सेना की वेनेजुएला में तैनाती और मार्को रुबियो के कई बयानों की आलोचना भी की। इसके ठीक बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताना दर्शाता है कि अमेरिका किस हद तक मुल्क पर कमान चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा डेल्सी रोड्रिगेज की चिंता भी बढ़ा सकता है जिससे निपटना उनके लिए आसान नहीं होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026