---Advertisement---

भारत की बढ़ती साख में चार चांद लगाएंगी उपराष्ट्रपति JD Vance की पत्नी Usha Vance! टैरिफ वॉर के बीच भारत दौरे की अहमियत क्या?

भारत की बढ़ती साख में चार चांद लगाने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance अपनी पत्नी Usha Vance के साथ भारत आ सकते हैं। भारत-अमेरिका के बीच जारी टैरिफ वॉर के बीच जेडी वेंस और उषा वेंस का दौरा बेहद अहम होगा और इसके सकारात्मक असर पड़ने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2025 11:30 पूर्वाह्न

Usha Vance
Follow Us
---Advertisement---

Usha Vance: भारत की साख में चार चांद लगने की बारी आ चुकी है। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उषा वेंस इसी महीने भारत का दौरा कर सकती हैं। उषा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी हैं। भारत-अमेरिका के बीच छिड़े टैरिफ वॉर के बीच Usha Vance का दौरा बेहद अहम हो सकता है। Donald Trump के करीबी माने जाने वाले जेडी वेंस की पत्नी उषा का उनके पैतृक देश आना कई सकारात्मक पहलुओं की ओर इंगित करता है। दावा किया जा रहा है कि आपसी सूज-बूझ के साथ दोनों देश इस मुश्किल घड़ी का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और दोनों देशों के बीच संबंध और गाढ़े होते जा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और Usha Vance का भारत दौरा

जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के भारत दौरे की खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वेंस दंपति इस माह के आखिरी तक भारत का दौरा कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो फ्रांस और जर्मनी के बाद JD Vance व Usha Vance की ये दूसरी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा होगी। इस यात्रा के कई पहलु हैं जिनपर चर्चा जारी है। जेडी वेंस अमेरिकी के उन नेताओं में शामिल हैं, जो यूरोपिय देशों के अंदाज से खफा नजर आते हैं। वहीं एशिया में वो भारत के प्रति नरम रुख रखते हैं। Donald Trump के करीबी उपराष्ट्रपति वेंस की ये यात्रा इसीलिए खास है और इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। यदि जेडी वेंस और उषा वेंस भारत आए, तो देश की बढ़ती साख में चार-चांद लगेगा और वैश्विक पटल पर भारत सुर्खियां बटोरेगा।

JD Vance और उषा वेंस के भारत दौरे की अहमियत

दोनों देशों के लिए कठिन समय में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस की भारत यात्रा हो सकती है। दरअसल, भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर को लेकर एक प्रतिस्पर्धा छिड़ गई है। एक ओर Donald Trump कह रहे हैं कि भारत टैरिफ कम करने को लेकर सहमत हो चुका है। वहीं भारत की ओर से वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर जारी है और किसी भी निर्णय को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। ऐसे में यदि इस तल्ख और तनावपूर्ण समय में अमेरिकी सत्ता में शीर्ष पर काबिज जेडी वेंस अपनी पत्नी Usha Vance के साथ भारत आते हैं, तो निश्चित तौर पर ये एक सकारात्मक संकेत होगा। यदि JD Vance और उषा वेंस के भारत दौरे की आधिकारिक घोषणा हुई, तो उससे पहले ही टैरिफ वॉर को लेकर फैसला आ सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026