---Advertisement---

अपनी नाकामियों का ठीकरा भारत पर! पाकिस्तान में महंगाई के बीच Asim Munir का एंटी-इंडिया ब्लूप्रिंट, आवाम को फिर मूर्ख बनाएगी सेना

पाकिस्तान में बेतहाशा महंगाई और अंदरखाने उठते विद्रोह के स्वर के बीच Asim Munir द्वारा एंटी-इंडिया ब्लूप्रिंट तैयार किए जाने की योजना है। इसका मकसद आवाम का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 4, 2026 6:16 अपराह्न

Asim Munir
Follow Us
---Advertisement---

Asim Munir: पड़ोसी मुल्क में गृह युद्ध की स्थिति लगभग बन रही है। इसका कारण है बेतहाशा महंगाई और बेकाबू सत्ता। दरअसल, अमेरिका-ईरान वॉर के कारण पाकिस्तान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आलम ये है कि पाकिस्तानी आवाम को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद़ करनी पड़ रही है। मुल्क में अंदरखाने सेना और हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के स्वर उठ रहे हैं।

इस स्थिति से निपटने के लिए आसिम मुनीर द्वारा एंटी-इंडिया ब्लूप्रिंट तैयार किए जाने की खबर है। दावा किया जा रहा है कि आसिम मुनीर पाकिस्तानी हुकूमत की नाकामियों का ठिकरा फिर भारत पर फोड़ कर अपनी आवाम को मूर्ख बनाने का काम कर सकते हैं। इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। सड़क पर उतरी आवाम से निपटने के लिए मुल्ला मुनीर की क्या योजना होगी इस पर दुनिया की नजरें हैं।

पाकिस्तान में बेतहाशा महंगाई के बीच Asim Munir का एंटी-इंडिया ब्लूप्रिंट

कराची से इस्लामाबाद, लाहौर समेत तमाम पाकिस्तानी शहरों में आवाम सड़कों पर उतर चुकी है। इसका प्रमुख कारण है बेतहाशा महंगाई। पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसको लेकर अंदरखाने विद्रोह के स्वर उठ रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए आसिम मुनीर ने एंटी-इंडिया ब्लूप्रिंट तैयार किया है। खबरों की मानें तो मुल्ला आसिम मुनीर के ब्लूप्रिंट में पाकिस्तानी हूकूमत की नाकामी का ठिकरा भारत पर फोड़ने की बात है।

ब्लूप्रिंट के तहत पाकिस्तानी राजनेता और सरकार समर्थक भारत व कश्मीर के मुद्दे को ज्यादा आक्रामक तरीके से उठा सकते हैं। ऐसा करते हुए बेतहाशा महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रही आवाम का ध्यान भटकाने की कोशिश है। पाकिस्तान हमेशा ही तरह बिगड़ते हालात के लिए बाहरी खतरे का मुद्दा उछालकर अपनी नाकामी का ठिकरा भारत पर फोड़ते हुए आवाम को मूर्ख बनाएगा। आसिम मुनीर के इस कथित ब्लूप्रिंट की जमकर चर्चा भी हो रही है।

मुल्क में विद्रोह की आवाज से गृह युद्ध जैसे हालात

बेतहाशा महंगाई ने पाकिस्तान को गृह युद्ध की कगार पर ला खड़ा किया है। पड़ोसी मुल्क में आज पेट्रोल की कीमत 378, तो वहीं डीडल 520.35 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर है। ईंधन की आसमान छूती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टेशन से लेकर परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम सुविधाएं महंगी हो गई हैं। आवाम दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद़ करती नजर आ रही है।

इसको लेकर अंदरखाने विद्रोह के स्वर भी गूंज रहे हैं। हालात गृह युद्ध जैसे बन गए हैं। ये समय शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हो रही है। यही वजह है कि अंदरखाने अनियमंत्रित होती स्थिति को देख आसिम मुनीर द्वारा आवाम का ध्यान भटकाने के लिए एंटी-इंडिया ब्लूप्रिंट तैयार किए जाने की योजना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका कितना असर होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026