---Advertisement---

Los Angeles Protest के बीच नया मोड़! California Governor की एंट्री से Donald Trump की मुश्किलें बढ़ीं, जानें क्यों दर्ज होगा मुकदमा?

उग्र हो रहे Los Angeles Protest के बीच कैलिफोर्निया गवर्नर ने अमेरिकी राष्ट्रपति और रक्षा सचिव को कटघरा में खड़ा करने की बात कही है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में मरीन सैनिकों की तैनाती पर आपत्ति जताते हुए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 10, 2025 10:43 पूर्वाह्न

Los Angeles Protest
Follow Us
---Advertisement---

Los Angeles Protest: एक बड़े घटनाक्रम ने अमेरिकी शासन की नाक में दम करके रख दिया है। लॉस एंजिल्स में जारी प्रदर्शन लगातार ट्रंप शासन के लिए सिरदर्द बनता नजर आ रहा है। खबर है कि अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ सकती है। दरअसल, लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट के बीच California Governor की एंट्री हो गई है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने स्पष्ट किया है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ पर मुकदमा करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम को Los Angeles Protest के बीच नया मोड़ माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यदि ऐसा हुआ तो अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। Elon Musk से तकरार के बीच डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये दौर मुश्किलों भरा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर Los Angeles Protest के बीच दर्ज होगा मुकदमा?

इसका दावा कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने किया है। कैलिफोर्निया गवर्नर ने साफ तौर पर कहा है कि वे राष्ट्रपति Donald Trump और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ पर मुकदमा करेंगे। इसका कारण उन्होंने लॉस एंजिल्स में सैकड़ों अमेरिकी मरीन की तैनाती बताई है। दरअसल, लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट के बीच ट्रंप शासन ने सधी चाल चलते हुए सैकड़ों अमेरिकी मरीन की तैनाती की है। California Governor ट्रंप शासन के इस कदम को चुनौती मानते हैं और इसके खिलाफ आवाज उठाया है। गवर्नर Gavin Newsom ने कहा है कि वे इस कदम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति और रक्षा सचिव को कटघरे में खड़ा करेंगे और मुकदमा दर्ज करेंगे। Los Angeles Protest के बीच इस घटनाक्रम को एक नया मोड़ माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट के बीच नेशनल गार्ड्स की तैनाती से चढ़ा पारा!

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने Los Angeles में जारी प्रदर्शन के बीच 2100 नेशनल गार्ड की तैनाती की है। नेशनल गार्ड को कमान देना सियासी पारा चढ़ने की वजह बन गया है। जहां एक ओर व्हाइट हाउस इस कदम को जरूरी बता रहा है। वहीं अन्य लोग इसे प्रदर्शन को कूचलने का एक प्रयास करार दे रहे हैं। यही वजह है कि गवर्नर गेविन न्यूसम ने Los Angeles Protest के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति को कटघरे में खड़ा करने की बात कही है। फिलहाल ये मामला तेजी से तुल पकड़ता नजर आ रहा है और इसके थमने की संभावना बेहद कम है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026