---Advertisement---

अगले तीन महीनों में भयंकर आपदा झेलेगी ये दुनिया! मौत की भेंट चढ़ सकते हैं लाखों लोग, Japan की Ryo Tatsuki की भविष्यवाणी

एक भीषण प्राकृतिक आपदा से जुड़े संकट के बादल दुनिया पर मंडरा रहे हैं। जापानी Ryo Tatsuki के भविष्यवाणी के मुताबिक अगले तीन महीने में जापान, इंडोनेशिया और ताइवान में विनाशकारी आपदा आ सकती है जिसकी चपेट में आने से लाखों लोग की मौत हो सकती है। रियो तात्सुकी की इस आशंका ने दुनिया में खलबली मचा दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 11, 2025 5:51 अपराह्न

Ryo Tatsuki
Follow Us
---Advertisement---

Ryo Tatsuki: दुनिया के सिर एक और विनाशकारी आपदा का खतरा मंडरा है। ऐसा हम नहीं, बल्कि जापान की भूतपूर्व मंगा कलाकार रियो तात्सुकी कह रही हैं। बाबा वेंगा के नाम से मशहूर रियो तात्सुकी ने इसकी आशंका जताई है कि अगले तीन महीने में दुनिया के तीन देश विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की मार झेल सकते हैं। इसमें जापान, ताइवान और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। इकॉनामिक टाइम्स में Ryo Tatsuki की आशंका से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और खलबली मचाई है। दावा किया जा रहा है कि यदि रियो तात्सुकी की आशंकी सही साबित हुई, तो इस भीषण प्राकृतिक आपदा की ज़द में आने से लाखों लोगों की मौत हो सकती है।

Japan की Ryo Tatsuki ने जताई भीषण प्राकृतिक आपदा की आशंका

इस संबंध में छपी रिपोर्ट ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जापान, ताइवान और इंडोनेशिया अगले तीन महीने के अंदर प्राकृतिक आपदा की भीषण मार झेल सकते हैं। बाबा वेंगा ने आशंका जताते हुए स्पष्ट किया है कि जापान के दक्षिण में समुद्र में पानी के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है, जो भयंकर सुनामी का संकेत है। यदि ऐसा हुआ तो दुनिया तबाही का वो मंजर देखेगी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। Ryo Tatsuki के मुताबिक इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा में जोरदार भूकंप के झटकों के साथ सुनामी की लहर तबाही मचा सकती है। आम तौर पर भविष्यवाणी या आशंका को ज्यादा बल नहीं दिया जाता, क्योंकि वैज्ञानिक रूप से इनका दावा गलत हो जाता है। हालांकि, यदि ऐसा हुआ तो भीषण त्रासदी की ज़द में लाखों नागरिक आ सकते हैं।

रियो तात्सुकी की आशंका को बल देते पुराने घटनाक्रम

जापानी बाबा वेंगा के नाम से मशहूर रियो तात्सुकी का पुराना इतिहास रहा है। 1980 के दशक से उनकी आशंका या पूर्वानुमान दुनिया ने देखी है। 1991 में फ्रेडी मर्करी की मृत्यु, 1995 में कोबे में आए भीषण भूकंप और 2011 में जापान में आई विनाशकारी सुनामी की भविष्यवाणी Ryo Tatsuki ने पहले ही कर दी थी। यही वजह है कि अब जब रियो ने अगले तीन महीने में जापान, इंडोनेशिया और ताइवान पर मंडरा रहे खतरे के बादल से जुड़ी आशंका व्यक्त की है, तो सबके रोंगटे खड़े हो रहे हैं। लोग पुराने घटनाक्रमों को आधार बताकर इस बार की गई भविष्यवाणी को बल दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026