---Advertisement---

Asim Munir की बर्बरता! रमज़ान के माह में मासूम मुसलमानों को निशाना बना रही पाकिस्तानी सेना, UNSC में खुली पोल

Asim Munir के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सेना की बर्बरता सामने आई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा रमज़ान माह में एयर स्ट्राइक कर मासूमों को मौत के घाट उतारने के आरोप लगे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 10, 2026 6:24 अपराह्न

Asim Munir
Follow Us
---Advertisement---

Asim Munir: बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक पाकिस्तान की सेना की बर्बरता के कई हिस्से दुनिया पढ़ चुकी है। मासूमों को निशाना बनाना और आवाज उठाने वालों को कुचलना आसिम मुनीर के लिए बेहद सामान्य सी बात है। हालांकि, एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। खबरों की मानें तो आसिम मुनीर की सेना ने रमज़ान माह में मासूम मुसलमानों को निशाना बनाया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में इसकी पोल खुली है। यूएनएससी में पाकिस्तानी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार ने कबूल लिया है कि भारत के खिलाफ क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म और अफगानिस्तान पर एयर अटैक में इस्लामाबाद का हाथ था। इन हमलों में औरतें और बच्चे मारे गए थे। रमज़ान माह में आसिम मुनीर की सेना द्वारा किए हमलों में मासूम मुसलमानों की जान जाना सुर्खियों बटोर रहा है।

रमज़ान माह में मासूम मुसलमानों को निशाना बना रही Asim Munir सेना!

मुनीर सेना रमज़ान के पाक माह में भी मासूम मुसलमानों को निशाना बानने से बाज नहीं आ रही है। खबरों की मानें तो बीते दिनों भारत के खिलाफ क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म और अफगानिस्तान पर जो एयर अटैक हुआ था। उसमें पाकिस्तान का हाथ था। इन हमलों में ज्यादातर औरतें व बच्चों की मौत हुई थी।

6 मार्च को हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। इसमें औरतों की तादाद सबसे अधिक थी। ये दर्शाता है कि किस प्रकार आसिम मुनीर की सेना बर्बरता अपनाते हुए रमज़ान माह में भी मासूम मुसलमानों को निशाना बना रही है। ये पाकिस्तानी सेना के क्रूर चेहरे का जीता जागता ताजा उदाहरण है जो मुनीर को कटघरे में खड़ा करता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खुली पोल!

आसिम मुनीर के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सेना के बर्बरता की पोल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खुली है। दरअसल, सोमवार को यूएनएससी में भारत के स्थायी सदस्य हरीश पर्वतनेनी ने अफगानिस्तान पर एयर अटैक या क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म को मानवता के खिलाफ बताया।

उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कुटनीतिक कदम उठाया। इस पर आगबबूला होते हुए पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने हमले की जिम्मेदारी ली और एयर स्ट्राइक की बात स्वीकार ली। पाकिस्तानी प्रतिनिधि के इस कदम से दुनिया भर में मुनीर सेना की थू-थू हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 20 April 2026

अप्रैल 19, 2026

कल का मौसम 20 April 2026

अप्रैल 19, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 19, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 19, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 19, 2026