---Advertisement---

Balochistan Killing: क्या पाकिस्तान में अब कोई सुरक्षित नही? बलूचिस्तान में हुए आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत; जानें डिटेल

Balochistan Killing: आपको बता दें के कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2024 5:23 अपराह्न

Balochistan Killing
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan Killing: पाकिस्तान आए दिन कुछ ना कुछ घटनाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है। वहीं अब पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें के कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में लगातार आंतकी हमले हो रहे है। इसे लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर बयान जारी किया था।

आंतकवादियों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के बलूचिस्तान के नोशकी के पास पंजाब के नौ लोगों की मौत हो गई, जब बंदूकधारियों ने उन्हें एक बस से जबरन उतार दिया और गोली मार दी। एक अलग वाहन पर हुए एक अन्य हमले में 2 व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

10-12 बंदूकधारियों ने घटना को दिया अंजाम

बलूचिस्तान के एक अधिकारी ने डॉन न्यूज से बात करते हुए कहा कि, “लगभग 10-12 बंदूकधारियों ने नोशकी के पास सुल्तान चरहाई के आसपास क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग एन-40 को अवरुद्ध कर दिया और एक बस से नौ यात्रियों का अपहरण कर लिया। खबरों के मुताबिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में सभी नौ शव नजदीकी पर्वतीय इलाके में एक पुल के पास मिले और उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे।

आतंकियों को नही छोड़ा जाएगा

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि नोश्की राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को नही छोड़ा जाएगा। और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है जो पाकिस्तान के लिए एक चिंता का विषय है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-Talks

अप्रैल 26, 2026

Donald Trump

अप्रैल 26, 2026

H‑1B Visa

अप्रैल 25, 2026

US-Iran-Talks

अप्रैल 25, 2026

PSL 2026

अप्रैल 25, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026