---Advertisement---

Balochistan News: बलूच लड़ाकों का पाक सैनिकों पर जोरदार हमला, 10 की मौत, कई लापता; Donald Trump को भी किया आगाह; जानें पूरी डिटेल

Balochistan News: पाक सैनिकों पर बलूच के लड़ाकें आए दिन हमला कर रहे है, जिसमे लगातार पाक के सैनिकों की जान जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 3, 2025 2:37 अपराह्न

Balochistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan News: पाक सैनिकों पर बलूच के लड़ाकें आए दिन हमला कर रहे है, जिसमे लगातार पाक के सैनिकों की जान जा रही है। गौरतलब है कि बलूच लड़ाके पाक सरकार से एक अलग राज्य की मांग कर रहे है, और लगातार आरोप लगाते रहे है कि बलूच के लोगों पर पाक सरकार और आर्मी जुर्म कर रही है, साथ ही उनका हक नहीं दिया जा रही है। इसी बीच इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बलूच लड़ाकों ने एक बार फिर पाक सैनिकों की चौकियों पर हमला किया है, जिसमे 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं कई लोग लापता है। इसके अलावा बलूच के नेता मीर यार बलूच ने एक पत्र लिखकर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को भी आगाह किया है (Balochistan News)।

10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत कई लापता

गौरतलब है कि एक बार फिर बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला कर दिया है। बता दें कि यह जानकारी Aditya Raj Kaul नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। दी जानकारी के मुताबिक “बलूचिस्तान के पंजगुर ज़िले के ग्वारगो में 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए।

तीन पाकिस्तानी सैनिक अभी भी लापता हैं। 11 वाहनों में सवार 80 से ज़्यादा हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तानी सेना की तीन चौकियों पर हमला किया, पहले उनकी संचार सुविधाएँ नष्ट कीं और फिर उनके त्वरित प्रतिक्रिया बल पर घात लगाकर हमला किया”।

बलूच नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को किया आगाह

बता दें कि बलूच नेता Mir Yar Baloch ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Donald Trump को लेकर एक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के माननीय राष्ट्रपति महोदय, इस क्षेत्र में विशाल तेल और खनिज भंडारों के बारे में आपकी मान्यता वास्तव में सटीक है। हालाँकि, पूरे सम्मान के साथ, आपके प्रशासन को यह सूचित करना आवश्यक है कि पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व, विशेष रूप से जनरल असीम मुनीर, और उनके राजनयिक माध्यमों द्वारा इन महत्वपूर्ण संसाधनों के वास्तविक भूगोल और स्वामित्व के बारे में आपको गंभीर रूप से गुमराह किया गया है।

तेल, प्राकृतिक गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और दुर्लभ मृदा खनिजों के ये अप्रयुक्त भंडार पंजाब, जो कि वास्तविक पाकिस्तान है, के क्षेत्र में स्थित नहीं हैं। ये बलूचिस्तान गणराज्य के हैं, जो ऐतिहासिक रूप से एक संप्रभु राष्ट्र है और वर्तमान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026