---Advertisement---

Balochistan News: मुनीर सेना पर हमलों के बाद शुरू हुआ कत्लेआम! भारत पर पाकिस्तानी आरोपों को लेकर करारा जवाब, फिर बढ़ा तनाव

Balochistan News: बलूचिस्तान में हुए जोरदार धमाकों के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर विदेश मंत्रालय की जोरदार प्रतिक्रिया सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 2, 2026 11:53 पूर्वाह्न

Balochistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan News: पड़ोसी मुल्क की सेना पर घात लगाकर एक जोरदार हमला हुआ जिससे पूरी हुकूमत हिल गई। यहां बात पाकिस्तान के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, शनिवार की सुबह पाकिस्तान के आधिपत्य वाले बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों ने मुनीर सेना पर जोरदार हमला किया। कथित तौर पर बीएलए के इस हमले की चपेट में आने से 50 से अधिक सैनिकों की मौत हुई।

इस हमले के बाद बदले की भाव में मुनीर सेना बलूचिस्तान में कत्लेआम का दौर शुरू कर चुकी है। पाकिस्तान ने आनन-फानन में भारत और अफगानिस्तान पर हमले का आरोप भी मढ़ दिया। हालांकि, भारत ने सधे अंदाज में पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए अपनी नाकामी का ठिकड़ा दूसरों पर ना फोड़ने की नसीहत दी है। इस प्रकरण ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव पैदा कर दिया है।

मुनीर सेना पर हमलों के बाद शुरू हुआ कत्लेआम!

बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में मुनीर सेना पर हुए हमलों के बाद कत्लेआम का दौर शुरू होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने बलूच लड़ाकों के हमले के बदले उनके खिलाफ जंग छेड़ दी है। इस दौरान विभिन्न हिस्सों में सेना कत्लेआम कर आम बलूचियों को मौत के घाट उतार रही है। हिंसक पाकिस्तानी सेना के इस कदम से अब तक 140 से ज्यादा बलूच नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

बलूचियों पर जुल्म ढ़ाह चुकी पाकिस्तानी सेना द्वारा ये कदम बलूचिस्तान में 14 जगहों पर हुए हमलों के बाद शुरू हुआ है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए द्वारा किए गए इन हमलों की चपेट में आने से 50 से अधिक पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत होने की खबर आई। जबकि दर्जन भर से अधिक जवान घायल हुए। बीएलए द्वारा इन हमलों की जिम्मेदारी लेने के बाद पड़ोसी मुल्क की सेना अब कत्लेआम को अंजाम दे रही है।

पाकिस्तान के आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय का करारा जवाब

आनन-फानन में पाकिस्तान ऐसी गलतियां करता है कि पूरी दुनिया में इसकी भद्द पिटती है। हाल ही में बलूचिस्तान में मुनीर सेना पर हुए हमलों के बाद पाकिस्तान की ओर से भारत पर गंभीर आरोप लगाए गए। बलूचिस्तान की सीएम सरफराज बुगती ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान हमलावरों को समर्थन दे रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के इस दावे पर जोरदार पलटवार किया।

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से न सिर्फ पाकिस्तान के बयान की आलोचना की गई, बल्कि इसे बेबुनियाद तक करार दिया गया। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि पाकिस्तान अपनी अंदरूनी कमियों से ध्यान हटाने के लिए पुराना तरीका अपना रहा है। पड़ोसी मुल्क में जब भी कोई घटना होती है, तो उसकी तह में जाने के बजाय पाकिस्तान भारत पर आरोप लगाता है जो कि बेबुनियाद है। उनका दमन, क्रूरता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का रिकॉर्ड जगजाहिर है जिसकी समीक्षा होनी चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 13, 2026

Punjab News

फ़रवरी 13, 2026

Rashifal 14 February 2026

फ़रवरी 13, 2026

Fog Alert 14 Feb 2026

फ़रवरी 13, 2026

Telangana Municipal Election Results 2026

फ़रवरी 13, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 13, 2026