---Advertisement---

बलोचिस्तान में हुई ऑनर किलिंग के खिलाफ उबाल! पाकिस्तानी संसद में भी उठी गूंज, महिलाओं की दशा-दिशा को लेकर निशाने पर PM शहबाज

Balochistan-Pakistan News: बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में महीनों पहले हुई ऑनर किलिंग के बाद उबाल का माहौल है। इस घटनाक्रम की आवाज पाकिस्तानी संसद तक पहुंच गई है। पड़ोसी मुल्क में महिलाओं की दिशा-दशा को लेकर पीएम शहबाज शरीफ फिर एक बार निशाने पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 22, 2025 6:39 अपराह्न

Balochistan-Pakistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan-Pakistan News: पड़ोसी मुल्क में महिलाओं की दीन दिशा भला किससे छिपी है। यही वजह है कि पाकिस्तानी हुकूमत सदैव सवालों के घेरे में रहती है। एक बार फिर पाकिस्तान के आधिपत्य वाले बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा से महिला के खिलाफ हैवानियत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मई 2025 में कट्टरपंथी भीड़ ने ऑनर किलिंग (इज्जत के नाम पर हत्या) के नाम पर एक पुरुष और महिला को सरेआम गोली मार दी। दो महीने पुराना मामला अब नए सिरे से पाकिस्तान में उबाल का कारण बना है। तमाम महिलाएं और राजनीतिक कार्यकर्ता क्वेटा में हुई ऑनर किलिंग के खिलाफ आवाज उठाकर PM शहबाज शरीफ को फिर कटघरे में खड़ा कर रहे है। पूरे मामले की गूंज पाकिस्तानी संसद तक में पहुंच गई है जिससे पड़ोसी मुल्क दुनिया के समक्ष फिर बेनकाब हुआ है। (Balochistan-Pakistan News)

ऑनर किलिंग के खिलाफ पाकिस्तान में उबाल!

बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में गुस्साई भीड़ ने एक महिला और पुरुष को सरेआम ऑनर किलिंग (इज्जत के नाम पर हत्या) के नाम पर मौत के घाट उतार दिया। भारी फजीहत होने के बाद बलूचिस्तान की हुकूमत सामने आई और मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर अब तक 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिस पुरुष और महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या की गई, उनपर विवाहेतर संबंध रखने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के आरोप हैं। पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में इस ऑनर किलिंग के खिलाफ उबाल की स्थिति है और कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच भारी फजीहत के बाद बलूची हुकूमत फ्रंटफुट पर आकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रही है।

पाकिस्तान में महिलाओं की दीन दशा को लेकर घिरे PM शहबाज!

ये कोई पहला मामला नहीं है जब ऑनर किलिंग के नाम पर हैवानों ने महिला को सरेआम गोली मार दी है। इससे पूर्व सैंकड़ों ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब कट्टरपंथी की विचारधारा से सराबोर पब्लिक महिला या पुरुषों को ऑनर किलिंग के तहत मौत के घाट उतार चुकी है। इस्लामाबाद की स्वतंत्र संस्था सस्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (SSDO) की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी मुल्क में वर्ष 2024 में कुल 547 ऑनर किलिंग के मामले दर्ज किए गए थे। ये दर्शाता है कि कैसे Pakistan में कबीले के सरदारों और सामंती नेताओं की तानाशाही दर्शाती है।

इसके साथ ही हिंसा का ये दौर PM शहबाज शरीफ व अन्य हुक्मरानों की निरंकुशता को दर्शाता है। ऑनर किलिंग के मामले ये बताने को काफी हैं कि पड़ोसी मुल्क में महिलाओं की दीन दशा क्यों है। इसके साथ ही ताजा स्थिति आसिम मुनीर और पीएम शहबाज के उन दावों की पोल खोलती है जिसमें राष्ट्र में कानून के शासन होने का जिक्र किया जाता है। सरेआम भीड़ द्वारा किसी महिला या पुरुष को मौत के घाट उतार देना पाकिस्तानी हुकूमत के नाकामयाबी को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Madan Rathore

अक्टूबर 16, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 16, 2026

Rashifal 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026