---Advertisement---

‘यदि दोबारा उलझे, तो बुरी तरह..,’ Guyana पहुंचे Shashi Tharoor का धाकड़ अंदाज, विदेशी सरजमी से Pakistani आतंकियों को फटकारा

बगैर किसी लाग लपेट के कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने गुयाना से पाकिस्तान को सख्त हिदायत दी है। शशि थरूर ने कहा है कि यदि पाकिस्तान दोबारा उलझा, तो भारत और भी बुरी तरह से जवाबी कार्रवाई करेगा। शशि थरूर ने कहा है कि हम शांति से रहना चाहते हैं, लेकिन आतंकियों को जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 27, 2025 11:33 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: मामला स्पष्ट है और भारत जैसे को तैसा वाले अंदाज में जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी फेहरिस्त में एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे सांसद शशि थरूर ने गुयाना ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने गुयाना पहुंचे शशि थरूर ने कहा है कि यदि दोबारा उलझे, तो भारत और भी बुरा जवाब देगा। Shashi Tharoor ने आतंकियों को पैगाम देते हुए कहा है कि भारत शांति के साथ रहना चाहता है, लेकिन कुकृत्यों को जवाब देने से हरगिज पीछे नहीं हटेगा। Guyana में कांग्रेस सांसद द्वारा कही गई एक-एक बातें अब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Guyana पहुंचे सांसद Shashi Tharoor ने धाकड़ अंदाज में पाकिस्तान को फटकारा!

साफ तौर पर पहलगाम हमले की निंदा करते हुए शशि थरूर ने कहा कि “आज हम शांति में हैं और हम शांति में ही रहना चाहते हैं। यह भी एक बहुत ही कड़ा संदेश है, लेकिन हम शांति में मजबूती के साथ रहना चाहते हैं, जैसा कि आपके राष्ट्रपति ने कल कहा था, डर के कारण नहीं। हमें इस बात का डर नहीं है कि ये लोग हम पर फिर से हमला करेंगे। अगर वे हम पर फिर से हमला करेंगे, तो हम इसका और भी बुरा जवाब देंगे। हम अपने दृढ़ निश्चय और संकल्प को व्यक्त करने के लिए दृढ़ हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया प्रतिक्रिया दे, डर के साथ नहीं, लेकिन उदासीनता के साथ भी नहीं।”

कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने आगे कहा कि “आतंकवादियों की ओर से निश्चित रूप से भारत में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़काने की इच्छा थी, जो पूरी तरह विफल रही। संघर्ष के दिनों में भारतीय सेना ने हर दिन जो ब्रीफिंग दी, उसमें ब्रीफिंग करने वाले सैन्य अधिकारियों में से दो महिला अधिकारी थीं। उनमें से एक मुस्लिम महिला थीं, जिससे एक स्पष्ट संदेश गया कि यह हिंदू-मुस्लिम के बारे में नहीं है, यह आतंकवाद के बारे में है।”

मीडिया से बातचीत करते हुए Shashi Tharoor ने आगे कहा कि “हम गुयाना की समझ को बढ़ाने आए थे कि हमारे देश पर आतंकवादी हमलों के कारण हमें किस तरह के अप्रिय अनुभव से गुजरना पड़ रहा है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमने जिन लोगों से बात की, उनसे हमें पूरी समझ और बिना शर्त सहानुभूति और समर्थन मिला। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम यह नहीं मानते कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ हमारी है। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसमें पूरी दुनिया शामिल है।”

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की दो टूक

बगैर किसी लाग लपेट के सांसद Shashi Tharoor ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया है। Guyana में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि “हमें यह संदेश देने की कोई इच्छा नहीं थी कि यह एक तरह के लंबे युद्ध की शुरूआत थी। प्रत्येक हमला जवाबी था, भारत द्वारा की गई प्रत्येक कार्रवाई केवल पाकिस्तान के जवाब में थी। जब सरकारों ने हमें चिंता व्यक्त करने के लिए बुलाया, तो हमने बिल्कुल यही संदेश दिया कि हम युद्ध में रुचि नहीं रखते हैं। यदि पाकिस्तान रुक जाता है, तो हमारे पास जवाबी कार्रवाई करने का कोई कारण नहीं होगा। अंत में 10 मई की सुबह भारतीय समयानुसार जो हुआ, उन्होंने हमारे सैन्य संचालन महानिदेशक से संपर्क किया था।”

सांसद शशि थरूर ने गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन से पाकिस्तान को भरपूर लताड़ लगाई। इसके साथ ही उन्होंने गुयाना संसद के अध्यक्ष मंजूर नादिर से भी मुलाकात की और उनसे ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के बारे में चर्चा की।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026