---Advertisement---

तानाशाह Kim Jong Un पर भारी पड़ी उनकी ये आदत, अब रात को नहीं आती नींद, ऐसी हो गई है हालत

Kim Jong Un: नॉथ कोरिया के शासक किम जोंग उन इन दिनों अपनी एक बीमारी के चलते काफी परेशान हैं। इस बीमारी की वजह है उनकी दो आदतें।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 1, 2023 4:40 अपराह्न

Kim Jong Un
Follow Us
---Advertisement---

Kim Jong Un: दुनिया के क्रूर तानाशाहों में से एक और नॉथ कोरिया के शासक Kim Jong Un इन दिनों अपनी एक बीमारी के चलते काफी परेशान हैं। इस बीमारी की वजह है उनकी दो आदतें, जिससे वो बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी ने बुधवार (31 मई) को कहा कि नॉथ कोरिया के नेता किम जोंग उन नींद की बीमारी से पीड़ित हैं। ये उनके ज्यादा शराब के सेवन की वजह से हुआ है। इसकी वजह से वो निकोटीन के आदी हो चुके हैं।

बीमारी को ठीक करने में जुटे Kim Jong

राष्ट्रीय खुफिया सेवा का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग ने बताया कि नॉथ कोरियाई तानाशाह नींद की कमी से जूझ रहे हैं। किम जोंग उन की बीमारी की वजह से उनके अधिकारी लगातार विदेशी इलाज की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं, जिसका इस्तेमाल किम जोंग को ठीक करने में कर सकें। वो तरह-तरह की दवाई की जानकारियां भी जुटा रहे हैं। उनके दवाओं की लिस्ट में ज़ोलपिडेम भी शामिल है। जोलपिडेम का इस्तेमाल नींद की कमी वाले बीमारी में किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Pakistan Punjab Blast: पाकिस्तान के पंजाब में जोरदार बम विस्‍फोट, 6 की मौत, 2 घायल

बड़ी संख्या में विदेशी सिगरेट का आयात

साउथ कोरिया की सत्तारूढ़ पीपल पावर पार्टी के सांसद और संसदीय खुफिया समिति के कार्यकारी सचिव यू सांग-बम ने पत्रकारों के साथ NIS ब्रीफिंग की जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि नॉथ कोरिया ने हाल ही में मार्लबोरो और डनहिल सहित ब्रांडों से बड़ी संख्या में विदेशी सिगरेट का आयात किया है। इसके अलावा पारंपरिक रूप से शराब के साथ परोसे जाने वाले हाई-एंड स्नैक्स को भी शामिल किए गए थे।

140 किलो तक बढ़ चुका है Kim का वजन

इसके अलावा हाल की तस्वीरों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्लेषण का हवाला देते हुए यू सांग-बम ने कहा कि ऐसा लगता है कि किम का वजन भी बढ़ गया है। उनके अनुसार नॉर्थ कोरियाई नेता का वजन 140 किलो से ज्यादा हो चुका है।

ये भी पढ़ें: Aircraft Crash in Karnataka: कर्नाटक के चामराजनगर में IAF का विमान क्रैश, बाल-बाल बचे दोनों पायलट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026