---Advertisement---

राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले Donald Trump ने अमेरिकी हिंदुओं से की यह खास अपील, कहा आपकी रक्षा करेंगे…’, जानें पूरी डिटेल

Donald Trump: अमेरिका में जैसे- जैसे राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुओं को लेकर ऐसी बात कहीं जिसकी अब पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 1, 2024 12:19 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका में जैसे- जैसे राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे माहौल गरमाता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार Donald Trump ने हिंदुओं को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनकी रक्षा के बात कही है। मालूम हो कि अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। Donald Trump और Kamala Harris के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है। हालांकि यह तो अमेरिका के लोग ही तय करेंगे की अमेरिका का अगल राष्ट्रपति कौन होगा। चलिए आपको बताते है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने हिंदुओं को लेकर क्या कहा।

Donald Trump ने हिंदुओं को लेकर क्या कहा?

बीते दिन यानि 31 अक्टूबर को रिपबल्किन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मैं बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है, जो पूरी तरह से अराजकता की स्थिति में है।

यह मेरी निगरानी में कभी नहीं हुआ होगा। कमला और जो ने दुनिया भर और अमेरिका में हिंदुओं की उपेक्षा की है। वे इज़राइल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक एक आपदा रहे हैं, लेकिन हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और ताकत के माध्यम से शांति वापस लाएंगे”।

PM Modi को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने आगे लिखा कि “हम कट्टरपंथी वामपंथ के धर्म विरोधी एजेंडे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की भी रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। मेरे प्रशासन के तहत, हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त, प्रधान मंत्री मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे। कमला हैरिस अधिक नियमों और उच्च करों के साथ आपके छोटे व्यवसायों को नष्ट कर देंगी। इसके विपरीत, मैंने करों में कटौती की, नियमों में कटौती की, अमेरिकी ऊर्जा को उजागर किया और इतिहास की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया।

हम इसे फिर से करेंगे, पहले से भी बड़ा और बेहतर और हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे। साथ ही, सभी को दिवाली की शुभकामनाएँ। मुझे आशा है कि रोशनी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा”।

Kamala Harris और Donald Trump में कड़ी टक्कर

मतदान से पहले दोनों उम्मीदवार जमकर एक दूसरे पर वार पलटवार करते हुए नजर आ रहे है। वहीं सट्टा बाजार के अनुसार दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप लगातार उपराष्ट्रपति पर हमला कर रहे है। वहीं Kamala Harris की तरफ से जमकर पलटवार देखने को मिल रहा है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों नेताओं में से कौन राष्ट्रपति की गद्दी पर बैठता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026