---Advertisement---

Donald Trump China Tariffs: नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से हताशा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर लगाया 100% टैरिफ; क्या भारत पर पड़ेगा इसका प्रभाव?

Donald Trump China Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया है। इस बीच रिपब्लिक नेता ने चीन पर 100 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच नए युद्ध की शुरुआत हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 11, 2025 11:24 पूर्वाह्न

Donald Trump China Tariffs
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump China Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक के बाद एक बड़े चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि वह 1 नवंबर 2025 से चीनी वस्तुओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने जा रहे हैं। ट्रंप का यह नया टैरिफ चीन पर पहले से लगाए गए शुल्क से अलग होगा। ‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह ट्रेड युद्ध माना जा रहा है। इसके साथ ही चीन के सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण किया जाएगा। इससे चीन के सामान को नियंत्रित किया जा सकता है।

Donald Trump China Tariffs पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प का चीन पर 100 टैरिफ लगाने का निर्णय चीन के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें चीनी सरकार ने रेयर अर्थ मिनरल्स पर निर्यात सीमा लगाने का निर्णय लिया है। रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बड़े पैमाने पर निर्यात नियंत्रण लगाने का चीन का निर्णय बिना किसी अपवाद के सभी देशों को प्रभावित करता है और इसे अन्य देशों के साथ व्यवहार करने में नैतिक अपमान कहा।’

हताश डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर फोड़ा टैरिफ, क्या भारत पर पड़ेगा प्रभाव?

मालूम हो कि बीते दिनों रिपब्लिकन लीडर डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के 8 युद्धों को रुकवाने का क्रेडिट लिया था। इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘शांति का राष्ट्रपति’ घोषित किया था। मगर इसके बाद भी ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया, ऐसे में ट्रंप काफी हताश नजर आए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। मारिया कोरिना मचाडो को लोकतंत्र समर्थक लीडर माना जाता है।

उधर, डोनाल्ड ट्रम्प के चीन टैरिफ का असर इंडिया पर भी देखने को मिल सकता है। बीते दिनों भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद चीन ने इंडिया का समर्थन करते हुए अमेरिकी टैरिफ को गलत बताया था। हालांकि, अब चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने पर भारत चीन के संदर्भ में क्या प्रतिक्रिया देता है, इसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM MK Stalin

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026