---Advertisement---

Donald Trump को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध तो आगबबूला हो गए अमेरिकी राष्ट्रपति; भारत के लिहाज से कितना अहम; जानें सबकुछ

Donald Trump: अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका देते हुए भारत समेत कई देशों पर लगाए टैरिफ को अवैध करार दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका देते हुए भारत समेत कई देशों पर लगाए टैरिफ को अवैध करार दिया है। हालांकि ट्रंप ने इसपर तुरंत टिप्पणी करते हुए कहां कि देशों पर लगाए गए टैरिफ अभी भी लागू है। बता दें कि कोर्ट के इस फैसले से ट्रंप पूरी तरह से बौखला गए है। आपको बता दें कि अमेरिका के संघीय अपील कोर्ट ने टैरिफ को अवैध करार दिया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए ज्यादातर टैरिफ कानून के अनुरूप नहीं हैं। हालांकि इस फैसले पर ट्रंप ने तुरंत एक लंबा चौड़ा ट्वीट किया और बताया कि टैरिफ पहले की तरह ही लागू रहेगा। चलिए आपको बताते है कि भारत के लिहाज से यह कोर्ट का यह फैसला कितना अहम हो सकता है।

कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध तो आगबबूला हो गए Donald Trump

बता दें कि अमेरिका के संघीय अपील कोर्ट ने टैरिफ को अवैध करार दिया। हालांकि ट्रंप ने फैसले को मानने से इंकार करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा कि “सभी टैरिफ अभी भी लागू हैं! आज एक बेहद पक्षपातपूर्ण अपील अदालत ने ग़लती से कहा कि हमारे टैरिफ हटा दिए जाने चाहिए, लेकिन वे जानते हैं कि अंततः संयुक्त राज्य अमेरिका की ही जीत होगी। अगर ये टैरिफ कभी हटा दिए गए, तो यह देश के लिए एक बड़ी आपदा होगी।

यह हमें आर्थिक रूप से कमज़ोर बना देगा, और हमें मज़बूत होना होगा। अमेरिका अब भारी व्यापार घाटे और दूसरे देशों, चाहे वे दोस्त हों या दुश्मन, द्वारा लगाए गए अनुचित टैरिफ और गैर-टैरिफ़ व्यापार बाधाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो हमारे निर्माताओं, किसानों और बाकी सभी को कमज़ोर करते हैं। अगर इसे ऐसे ही रहने दिया गया, तो यह फ़ैसला सचमुच संयुक्त राज्य अमेरिका को तबाह कर देगा। इस श्रम दिवस सप्ताहांत की शुरुआत में, हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि टैरिफ हमारे श्रमिकों की मदद करने और उन कंपनियों को समर्थन देने का सबसे अच्छा साधन है जो उत्कृष्ट मेड इन अमेरिका उत्पाद बनाती हैं”।

भारत के लिहाज से यह फैसला कितना अहम?

अमेरिकी कोर्ट की तरफ से Donald Trump द्वारा कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिया है। मालूम हो ट्रंप ने भारत पर पूरे 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। इस फैसले के बाद अगर टैरिफ में कटौती होती है, भारत को इसका जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि टैरिफ ऐसे ही लागू रहेगा, यानि आसान भाषा में कहे तो ट्रंप ने कोर्ट की बाच मानने से इंकार कर दिया है। वहीं भारत भी इस भारी भरखम टैरिफ का काट देख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में अमेरिका और भारत के रिश्ते किस और करवट लेते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026