King Charles: वाशिंगटन में एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देख अमेरिकी सरकार के प्रमुख लोग हतप्रभ हो गए। यहां बात व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान किंग चार्ल्स III के जोरदार तंज की हो रही है। किंग चार्ल्स का तंज ऐसा था कि एक पल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कान भी खड़े हो गए। हालांकि, पल भर में ही एक मजाकिया करार देते हुए मौके पर उपस्थित लोगों ने जोरदार ठहाका लगाया और पूरे विश्व में नई चर्चा छिड़ गई। आइए आपको इस पूरे प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं। इसके साथ ही विश्व भर में छिड़ी चर्चा पर भी प्रकाश डालने की कोशिश करते हैं।
व्हाइट हाउस में King Charles का तंज सुन खड़े हुए ट्रंप के कान!
डोनाल्ड ट्रंप के साथ कई दिग्गज स्टेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस में पहुंचे थे।
#WATCH | King Charles III says, “You recently commented, Mr President (Donald Trump), that if it were not for the United States, European countries would be speaking German. Dare I say that if it wasn’t for us, you’d be speaking French…”
(Source: Unrestricted Pool via Reuters) pic.twitter.com/r2bUSI8VIG
— ANI (@ANI) April 29, 2026
किंग चार्ल्स ने बतौर मेहमान इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में शिरकत की थी। देखते ही देखते बात जोरदार तंज तक पहुंच गई। किंग चार्ल्स ने इस दौरान कहा कि “आपने (डोनाल्ड ट्रंप) हाल ही में टिप्पणी की थी कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका न होता, तो यूरोपीय देश जर्मन भाषा बोल रहे होते। क्या मैं यह कहने की हिम्मत कर सकता हूं कि अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच भाषा बोल रहे होते?” किंग चार्ल्स के इस तंज को सुन डोनाल्ड ट्रंप के कान खड़े हो गए। हालांकि, अगले ही पल सभी ने जोरदार ठहाका लगाते हुए तंज को मजाक के रूप में लिया और स्थिति संभली।
वाशिंगटन में ही अमेरिकी सरकार को दिखाया आईना!
स्टेट डिनर में शामिल होने वाशिंगटन पहुंचे किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका की धरती से ही उनकी सरकार को आईना दिखाया है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान यूरोपिय देशों पर तंज कसा था। तब उन्होंने यूरोपीय देशों पर दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका की मदद न होने पर जर्मन बोलने की बात कही थी। इसी का जिक्र करते हुए किंग चार्ल्स ने मजाकिया अंदाज में ही पलटवार कर अमेरिका सरकार को आईना दिखाया है। इस प्रकरण की चर्चा पूरे देश-दुनिया में हो रही है।






