---Advertisement---

Donald Trump: भारत की ताकत देख तिलमिलाया अमेरिका, 100 प्रतिशत टैरिफ से बढ़ सकती है इंडिया की टेंशन, जानें सबकुछ

Donald Trump: दुनियाभर में भारत की बढ़ती ताकत देखकर अमेरिका एक बार भी तिलमिला गया है। वहीं अब वह इंडिया पर भारी भरकम टैरिफ लगा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 16, 2026 1:00 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: दुनियाभर में भारत की बढ़ती ताकत देखकर अमेरिका एक बार फिर  तिलमिला गया है। बता दें कि अमेरिकी संसद ने एक बिल पेश किया है, जिसमे कई देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया गया है। यानि अगर यह बिल पास हो जाता है तो अमेरिका भारत-चीन समेत दुनिया के कई देशों पर 100 प्रतिशत लगा देगा।

अगर भारत के लिहाज से बात करें तो यह एक चिंता का विषय है। बता दें कि समय-समय पर Donald Trump की तरफ से लगातार टैरिफ लगाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि कल यह बिल अमेरिकी संसद में पास हो जाएगा।

भारत की ताकत देख तिलमिलाया अमेरिका

दरअसल, अमेरिका रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए प्रतिबंधों को और सख्त करने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त आर्थिक कार्रवाई का प्रस्ताव सामने आया है। भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता रहा है, इसलिए अमेरिका की तरफ से भी भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर विचार किया जा रहा है।

बता दें कि एक तो दुनिया में भारत की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ Donald Trump और अमेरिका को दुनिया के कई देश अलग-थलग करने में लगे हुए है। यही वजह है कि ट्रंप की लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है। साथ ही लोगों को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है।

100 प्रतिशत टैरिफ से भारत की बढ़ेगी टेंशन

बता दें कि बीते कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बाद विवाद लगातार जारी है। वहीं अब रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकता है जो एक चिंता का विषय है। हालांकि अगर Donald Trump की तरफ से टैरिफ लागू कर दिया जाता है तो इससे भारत की टेंशन बढ़ सकती है।

इसकेे साथ ही कई सेक्टरों पर दवाब बढ़ सकता है। यानि यह तो साफ है टैरिफ से भारत को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं अब तक इसे लेकर भारत की तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026