Donald Trump: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगातार ऐसे बयान सामने आ रहे है, जिसके दुनिया के खई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। Donald Trump ने साफ तौर पर कहा है कि अगर डील नहीं होती है तो अमेरिका एक बार फिर ईरान पर हमला बोल सकता है।
इसी बीच एक बार ट्रंप ने ईरान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी लगातार जारी है, जिससे दुनिया के की देशों की टेंशन बढ़ गई है। आलम यह है कि कई देशों में तो एनर्जी संकट गहराने लगा है। हालांकि ट्रंप लगातार यह भी कह रहे है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही डील हो सकती है।
ईरान को लेकर क्या बोले Donald Trump?
मीडिया से बात करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि “ईरान के बारे में मेरे पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि वे परमाणु हथियार हासिल करने वाले थे। हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं देने वाले हैं, लेकिन यह किसी न किसी तरह जल्द ही खत्म होने वाला है। तेल की कीमतें तेजी से गिरने वाली हैं”। हमें होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना होगा।
#WATCH | US President Donald Trump says, “On Iran, I had no choice because they were going to have a nuclear weapon. We are not going to give them a nuclear weapon, but that is going to end soon, one way or the other. Oil is going to come tumbling down…”
(Source: US Network… pic.twitter.com/uLA9izJCv5
— ANI (@ANI) May 20, 2026
हम इसके लिए एक ही प्रयास करेंगे। हमें कोई जल्दी नहीं है। यह बिल्कुल सीमा रेखा पर है। हम सब तैयार हैं। हमें सही जवाब चाहिए। ये जवाब शत प्रतिशत सही होने चाहिए, और अगर हमें ये मिल जाते हैं, तो हम बहुत सारा समय, ऊर्जा और जानें बचा लेंगे”।
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को कर देंगे बर्बाद?
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनातनी जारी है। हालांकि अभी दोनों के बीच सीजफायर जारी है। इसी बीच अब एक बार फिर सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या Donald Trump ईरान को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे है और जल्द ईरान पर हमला होने वाला है?
और अगर इस बार ऐसा होता है तो क्या अमेरिका ईरान को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। हालांकि ट्रंप की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द डील हो सकती है। वहीं ईरान भी लगातार कह रह है कि अगर उसकी मांगे नहीं मांगी तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलेंगे। साथ ही उन्होंने अमेरिका को भी साफ कह दिया है कि वह युद्ध के लिए तैयार है।
