Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार टेंशन जारी है, जिसके बाद स्थिति और चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें कि बीते कई दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम लगा हुआ है।
हालांकि ईरान की तरफ यूएई पर हाल ही में एक जोरदार हमला किया गया था, जिसके बाद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या फिर युद्ध शुरू होगा। इसी बीच एक बार फिर ट्रंप के बयान ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है। वहीं ट्रंप के इस ट्वीट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच Donald Trump का बड़ा ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि “पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, ईरान के विरुद्ध अभियान में मिली हमारी जबरदस्त सैन्य सफलता और ईरान के प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति के आधार पर,
𝗗𝗼𝗻𝗮𝗹𝗱 𝗝. 𝗧𝗿𝘂𝗺𝗽 𝗧𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗣𝗼𝘀𝘁 – 𝟬𝟲:𝟱𝟮 𝗣𝗠 𝗘𝗦𝗧 𝟬𝟱.𝟬𝟱.𝟮𝟲
Based on the request of Pakistan and other Countries, the tremendous Military Success that we have had during the Campaign against the Country of Iran and, additionally, the fact…
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) May 5, 2026
हमने आपसी सहमति से यह तय किया है कि नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी, लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम (होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही) को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप से संपन्न हो पाता है या नहीं”।
कच्चे तेल की कीमतों में हुआ बड़ा उलटफेर
इंटरनेशनल मार्केट में बीते दो दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है, जो एक अच्छा संकेत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 108 डॉलर प्रति बैरल थी। बता दें कि इससे पहले इसकी कीमत 125 डॉलर तक पहुंच गई थी। दरअसल Donald Trump ने अपने ट्वीट में कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच अच्छी बातचीत हुई है।
जिसके बाद कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ट्रंप की बातों पर इतनी आसानी से भरोसा करना मूर्खता मानी जाएगी। क्योंकि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वह 1 घंटे पहले क्या कहते है और बाद में क्या कहते है? वहीं अब देखना होगा क्या मीडिल ईस्ट में विराम लगेगा या फिर ट्रंप कुछ बड़ी तैयारी में है।
