---Advertisement---

Donald Trump की नई चाल से घबराया ईरान! क्या मचने जा रही है भयंकर तबाही, जानें सबकुछ

Donald Trump के एक नए बयान से दुनिया में हलचल मच गई है। दरअसल ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 20, 2026 11:19 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: मीडिल ईस्ट में जारी टेंशन का असर दुनिया के कई देशों में दिखना शुरू हो गया है। आलम यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा है। भारत में भी इसका साफ-साफ असर देखने को मिल रहा है। भारत में अभी तक करीब 4 रूपये तक तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

इसी बीच एक बार फिर ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने ईरान की फिर से टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव जारी है, साथ ही भीषण युद्ध की आशंका जताई जा रही है। Donald Trump ने एक बार फिर कहा कि वह जल्द युद्ध खत्म करने की सोच रहे है। हालांकि ट्रंप के इस बयान ने ईरान की टेंशन बढ़ा दी है। आईए समझते है कि क्या है इसके मायने।

क्या Donald Trump चलेंगे नई चाल?

दरअसल बीते दिन प्रेस को संबोधित करते हुए Donald Trump ने कहा कि “हम उस युद्ध को बहुत जल्द समाप्त करने वाले हैं। वे समझौता करने के लिए इतने बेताब हैं। आप तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखेंगे। कीमतें नीचे गिरेंगी। वहां इतना तेल है कि कीमतें तेजी से गिरेंगी। मैंने ईरान पर हमले को कुछ समय के लिए टाल दिया है, उम्मीद है शायद हमेशा के लिए, लेकिन संभवत: कुछ समय के लिए, क्योंकि हमने ईरान के साथ बहुत महत्वपूर्ण बातचीत की है और हम देखेंगे कि उनका क्या नतीजा निकलता है।

सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुछ अन्य देशों ने मुझसे पूछा कि क्या हम इसे दो-तीन दिनों के लिए, थोड़े समय के लिए टाल सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे समझौते के बहुत करीब पहुँच रहे हैं। यह एक बहुत ही सकारात्मक घटनाक्रम है, लेकिन हम देखेंगे कि इसका कोई नतीजा निकलता है या नहीं”।

क्या फिर शुरू होने जा रहा है भीषण युद्ध?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लगातार यह बात कह रहे है कि वह अभी युद्ध नहीं करना चाह रहे है, और जल्द दोनों देशों के बीच डील हो सकती है, हालांकि ट्रंप अपने बयान लगातार बदलते रहते है, जिससे ट्रंप की बात पर भरोसा करना पूर्ण रूप से सही नहीं है, यही कारण है कि एक्सपर्ट कयास लगा रहे है कि क्या अपने बयानों के भीतर ट्रंप बड़ी तैयारी कर रहे है, ताकि ईरान पर हमला किया जा सके। वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ईरान साफ तौर पर कह रहा है कि अगर उसकी बात नहीं माना जाती है, तो वह पलटवार के लिए तैयार है। हालांकि दोनों देशों के बीच बढ़ी टेंशन ने दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ा रखी है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या होने जा रहा है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 June 2026

जून 11, 2026

Rain Alert 12 June 2026

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

कल का मौसम 12 June 2026

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 11, 2026