---Advertisement---

ईरान जंग के बीच तेल संकट से जूझ रहे देशों को Donald Trump ने दिए 2 ऑप्शन, बोले- ‘हमसे तेल खरीदो, नहीं तो होर्मुज जाकर ले लो’

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जिन देशों को ईंधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए अब सिर्फ़ दो ही विकल्प बचे हैं, इनमें या तो वे सीधे अमेरिका से ईंधन खरीदें, या फिर अपनी सप्लाई सुरक्षित करने के लिए खुद ही मोर्चा संभालें और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के रास्ते से अपनी ज़रूरतें पूरी करें।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 31, 2026 6:53 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव तेल और गैस की सप्लाई से जुड़े वैश्विक संकट को और भी ज़्यादा बढ़ा रहा है। इन सबके बीच संयुक्त राज्य अमेरिका बिल्कुल ही अलग सुर अलाप रहा है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के माहौल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों से जो ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए जो बातें कही हैं, उनसे अब एक बड़ा विवाद खड़ा होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जिन देशों को ईंधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए अब सिर्फ़ दो ही विकल्प बचे हैं, इनमें या तो वे सीधे अमेरिका से ईंधन खरीदें, या फिर अपनी सप्लाई सुरक्षित करने के लिए खुद ही मोर्चा संभालें और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के रास्ते से अपनी ज़रूरतें पूरी करें। बता दें कि यह एक बेहद अहम जलमार्ग है, जिसे इस समय ईरान द्वारा बाधित किया गया है।

तेल और गैस को लेकर दुनियाभर में संकट

अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए। तब से लेकर अब तक यह संघर्ष बिना किसी रुकावट के जारी है। एक महीने से ज़्यादा समय तक चले इस युद्ध के दौरान ऐसी खबरें सामने आई हैं जिनसे पता चलता है कि ईरान के ज़्यादातर शीर्ष राजनीतिक नेता और सैन्य अधिकारी मारे जा चुके हैं। राजधानी तेहरान सहित प्रमुख शहरों ने भारी तबाही का भयानक मंज़र देखा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि ईरान इस समय गंभीर आर्थिक दबाव से जूझ रहा है।

इसके बावजूद, ईरान ने इज़राइल और खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार जवाबी हमले किए हैं। वह पीछे हटने के बजाय युद्ध को लंबा खींचने के अपने प्रयासों को जारी रखा है। इसके कारण अमेरिका पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बाधित किए जाने के बाद दुनिया भर के ज़्यादातर देश तेल और गैस की आपूर्ति में संकट का सामना कर रहे हैं।

तेल संकट से जूझ रहे देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने दिए ये ऑप्शन

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष रूप से उन देशों का ज़िक्र किया जो ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस संघर्ष में शामिल होने को लेकर यूनाइटेड किंगडम की हिचकिचाहट की आलोचना की। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन सहयोगी देशों की भी कड़ी आलोचना की, जिन्होंने युद्ध में शामिल होने की उनकी अपील को ठुकरा दिया था।

ईरान जंग के बीच तेल संकट से जूझ रहे देशों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, “वे सभी देश जिन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से जेट फ्यूल नहीं मिल पा रहा है, जैसे कि यूनाइटेड किंगडम जिसने ईरान को खत्म करने की मुहिम में शामिल होने से इनकार कर दिया था। अब उनके लिए मेरे पास एक सुझाव है। पहला, वह इंधन अमेरिका से खरीदें, हमारे पास इसकी कोई कमी नहीं है और दूसरा जिसमें थोड़ी हिम्मत जुटाने की कोशिश करें। वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तक जाएं और खुद तेल ले लें।”

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 May 2026

मई 24, 2026

Heatwave Alert 25 May 2026

मई 24, 2026

कल का मौसम 25 May 2026

मई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 24, 2026