---Advertisement---

Donald Trump की हमास को खुली धमकी! हथियार छोड़ें वरना…, क्या फिर उथल-पुथल की ओर बढ़ रहा मिडिल ईस्ट?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने हमास को खुली चुनौती देते हुए उन्हें हथियार छोड़ने की धमकी दी है। प्रेसिडेंट ट्रंप का कहना है कि हम शीघ्र से शीघ्र ऐसा करने जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 15, 2025 11:38 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: मध्य पूर्व में शांति बहाल नहीं हुई कि एक और संकट का बादल मंडराने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलिस्तिनी आतंकी संगठन हमास को खुली चुनौती दे दी है। बीते दिन इजरायल-गाजा युद्धविराम का आधिकारिक ऐलान करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को हथियार छोड़ने की धमकी है।

प्रेसिडेंट ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि यदि हमास निरस्त्रीकरण नहीं करता है, तो उनके लिए अलग तरीका अपनाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति की ये खुली चुनौती मिडिल ईस्ट के समीकरण को फिर एक बार उथल-पुथल कर सकती है। जहां एक ओर इजयारल, तुर्की, ईरान, फिलिस्तिन जैसे देश शांत माहौल में हैं। वहीं अमेरिका की हमास लड़ाकों को खुली चुनौती, मध्य पूर्व के हालात बिगाड़ सकती है।

हमास को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की खुली धमकी

प्रेसिडेंट ट्रंप ने सौगंध ली है कि वे दुनिया में शांति कायम कर के रहेंगे। इसके लिए उन्हें चाहें जो करना पड़े। इसी क्रम में उन्होंने अब फिलिस्तिनी आतंकी संगठन हमास को खुली चुनौती दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर पर कहा है कि “वे (हमास) निरस्त्रीकरण करेंगे। यदि वे निरस्त्रीकरण (हथियर छोड़ना) नहीं करते हैं, तो हम उन्हें निरस्त्रीकरण करेंगे और यह शीघ्रता से और संभवतः हिंसक रूप से होगा, लेकिन वे निरस्त्रीकरण करेंगे।”

इसका आशय स्पष्ट है कि डोनाल्ड ट्रंप हमास को हथियार छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि हमास लड़ाको ने सख्ती दिखाई, तो हिंसा की आशंका भी है। यदि ऐसा हुआ तो मिडिल ईस्ट का समीकरण बदल सकता है और उथल-पुथल देखने को मिल सकता है।

जिद पर अड़े हमास को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती

मालूम हो कि हमास लड़ाको और इजरायली सेना के बीच लंबे समय तक खूनी संघर्ष चला है। आलम ये है कि इजरायली सेना के साथ भारी संख्या में हमास लड़ाको की मौत हुई है। स्थिति को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की और अब अंतत: युद्धविराम की स्थिति बनी है।

हालांकि, हमास निरस्त्रीकरण करने से इंकार कर रहा है जो अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती है। अमेरिका ने साफ किया है कि वे हमास को हथियार छोड़ने पर मजबूर करेंगे। ऐसी स्थिति में प्रेसिडेंट ट्रंप को जिद पर अड़े हमास को नियंत्रित करने के लिए थोड़ी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026