---Advertisement---

Donald Trump: ट्रंप टैरिफ हुआ फुस्स! भारत के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी देख गदगद हुई मोदी सरकार; क्या भारत रचने जा रहा नया इतिहास

Donald Trump: कुछ महीने पहले ही अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। लेकिन इसके बाद भी भारत ने इतिहास रच दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 16, 2025 12:22 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: कुछ महीने पहले ही अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही थी, डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से भारत को तगड़ा नुकसान हो सकता है और अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ सकता है। लेकिन भारत और मोदी सरकार के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल भारत के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 3 सालों में सबसे अधिक है। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के सामने ट्रंप टैरिफ फुस्स नजर आ रहा है। वहीं अब सवाल यह भी उठ रहा है कि भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

भारत के निर्यात में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी देख गदगद हुई मोदी सरकार

भारत का निर्यात नवंबर में तीन वर्षों में सबसे तेज़ गति से बढ़ा, अमेरिका और चीन को निर्यात में हुई भारी वृद्धि के कारण इसमें 19.4% की बढ़ोतरी हुई और यह 38.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया। आयात में 2% की गिरावट के साथ यह 62.7 अरब डॉलर पर आ गया, जिससे व्यापार घाटा घटकर 24.6 अरब डॉलर रह गया, जो जून के बाद से सबसे कम है। यानि ट्रंप के टैरिफ लागू करने के बाद यह पहली बार है, जब भारत के निर्यात में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा भारत से अमेरिका के होने वाले निर्यात में नवंबर में 22.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के बावजूद बढ़कर 7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जो दर्शाता है कि भारत कैसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

क्या भारत रचने जा रहा है नया इतिहास?

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाया था। जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी। भारत-अमेरिकी व्यापार पर इसका असर पड़ सकता है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ सकता है। लेकिन इसके उलट भारत ने नया इतिहास रच दिया है। दरअसल भारत के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 3 सालों में सबसे अधिक है। इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार पर भी इसका कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, लेकिन महंगाई दर अमेरिका में बढ़ गई है। इसके लेकर अमेरिकी सांसद ने टैरिफ हटाने को लेकर संसद में एक प्रस्ताव पेश किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026