---Advertisement---

Donald Trump: क्या अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया कब्जा? ट्रंप के इस ऐलान से रूस में हड़कंप; क्या बदलने जा रहा है दुनिया का परिदृश्य? जानें सबकुछ

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के वेनेजुएला को लेकर दिए बयान से रूस में हलचल मच गई है। क्या अमेरिका का यह कदम वैश्विक राजनीति की दिशा बदल देगा?

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2026 11:12 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: वेनेजुएला में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बता दें कि अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अगवा कर लिया गया था। गौरतलब है कि अब इस मामले पर दुनिया के कई देशों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब दुनिया का परिदृश्य बदलने जा रहा है। क्या किसी देश के राष्ट्रपति को अगवा किया जा सकता है। इसी बीच ट्रंप के नए ऐलान ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। मालूम हो कि वेनेजुएला में सबसे अधिक तेल भंडार है। अब उसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया है। जिससे रूस की टेंशन बढ़ सकती है। आईए समझते है इसके मायने।

क्या अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया कब्जा?

निकोलस मादुरो की गिरफ्तार के बाद अब कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला की कमान संभाल ली है। डेल्सी रोड्रिग्ज ने मंगलवार को कराकस में हाल ही में हुए अमेरिकी हमले में हुई मौतों और वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। हालांकि कार्यवाहक राष्ट्रपति ने यह भी साफ कर दिया है, कि वेनेजुएला में युद्ध की स्थिति नहीं है। और अभी सबकुछ सामान्य है।

Donald Trump के ऐलान से रूस में हड़कंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेनेजुएला में अंतरिम प्राधिकरण संयुक्त राज्य अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला, प्रतिबंधित तेल सौंपेंगे। यह तेल बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, इस धन का नियंत्रण मेरे हाथ में होगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसका उपयोग वेनेजुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के लाभ के लिए किया जाए!

मैंने ऊर्जा सचिव क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है। इसे भंडारण जहाजों द्वारा ले जाया जाएगा और सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका के अनलोडिंग डॉक तक लाया जाएगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद”! माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप अब दूसरे देश में बचेंगे। माना जा रहा है कि इसस रूस की चिंता बढ़ सकती है। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या दुनिया का परिद्दश्य बदलने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026