---Advertisement---

डोनाल्ड ट्रंप vs दुनिया! क्या G-7 Summit इजरायल-ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन विवाद पर है विभाजित? विस्तार से जानें सब कुछ

कनाडा की मेजबानी में आयोजित G-7 Summit क्या इजरायल-ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन विवाद पर विभाजित है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख को देखते हुए इसकी चर्चा तेज हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 17, 2025 10:52 पूर्वाह्न

G-7 Summit
Follow Us
---Advertisement---

G-7 Summit: फिलवक्त दुनिया दो धुरी में बंट चुकी है और राष्ट्र अपनी-अपनी सुविधा-सहूलियत के हिसाब से लामबंदी में जुटे हैं। भारत कैसे कुछ ही देश हैं जो फिलहाल तटस्थ की स्थिति में हैं और अपनी नीति के सहारे वैश्विक समीकरण को साध रहे हैं। इसी बीच कनाडा में जी-7 समिट का आयोजन जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक रुख के साथ उनका इस आयोजन का हिस्सा बनना कई सवालों को जन्म देता है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या G-7 Summit इजरायल-ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन विवाद पर विभाजित है? क्या यहां मामला डोनाल्ड ट्रंप बनाम शेष दुनिया से है? इसी तरहे के सवालों का जवाब खोजते हुए हम इस चर्चा को विस्तार देंगे और सब कुछ बताने की कोशिश करेंगे।

क्या G-7 Summit इजरायल-ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन विवाद पर है विभाजित?

इसका जवाब ढूंढ़ना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। ये पहले भी देखा जा चुका है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल-ईरान वॉर और रूस-यूक्रेन विवाद में खास दिलचस्पी ले चुके हैं। वो बार-बार दुनिया से शांति की अपील करते हुए अपने हिस्से का पक्ष ले रहे हैं। हालांकि, दुनिया के कई ऐसे देश हैं जिनमें किसी का झुकाव ईरान की ओर हैं, तो कोई इजरायल को समर्थन दे रहा है। यही स्थिति रूस और यूक्रेन के साथ भी है। यही वजह है कि जी-7 समिट को कई नजरिए से देखा जा रहा है।

कहा जा रहा है कि G-7 Summit में उपस्थित देश कनाडा, यूक्रेन, मेक्सिको, अमेरिका, इटली, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के बीच एक किस्म की लामबंदी है। कोई ईरान का पक्ष ले रहा है, तो कोई इजरायल के लिए झंडे गाड़ रहा है। वहीं यूक्रेन को समर्थन देने वाले देश भी हैं और रूस की जय-जयकार करने वाले देश भी हैं। यही वजह है कि इस G-7 Summit को इजरायल-ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन विवाद पर विभाजित बताया जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप vs दुनिया की स्थिति ने बदला समीकरण?

जहां एक ओर अमेरिका पूरी मजबूती के साथ इजरायल के कंधों से कंधा मिला रहा है। वहीं कई ऐसे देश हैं जो अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष तौर पर ईरान को समर्थन दे रहे हैं। यही वजह है कि फिलहाल की स्थिति डोनाल्ड ट्रंप बनाम शेष दुनिया है। इसमें भारत समेत कुछ अन्य देश तटस्थ की स्थिति के साथ शांति की अपील कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने पूरा समीकरण बदल दिया है और सबकी निगाहें G-7 Summit पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जी-7 समिट का हासिल क्या होता है और दुनिया कैसे इस बदले समीकरण का सामना करती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026