Donald Trump: अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को सभी एजेंसियों को एंथ्रोपिक की एआई तकनीक का उपयोग बंद करने का आदेश दे दिया है। गौरतलब है इस आदेश के बाद सरकार और कंपनी के बीच एक दरार खीच गई है। दरअसल ट्रंप की ये टिप्पणी एंथ्रोपिक द्वारा पेंटागन को अपनी एआई तकनीक के बेरोक-टोक सैन्य उपयोग की अनुमति देने से रोकने के बाद आई है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि एंथ्रोपिक की मुश्किलें बढ़ सकती है। आईए समझाते है कि क्या है पूरा माजरा।
Donald Trump ने एंथ्रोपिक के मालिक डारियो अमोदेई को दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अपने एक्स हैंडल ट्रूथ सोशल पर लिखा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका कभी भी किसी कट्टरपंथी वामपंथी, स्वार्थी कंपनी को यह तय करने की अनुमति नहीं देगा कि हमारी महान सेना युद्ध कैसे लड़ेगी और जीतेगी! यह निर्णय आपके कमांडर-इन-चीफ और उन उत्कृष्ट नेताओं का है जिन्हें मैं हमारी सेना का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त करता हूँ।
एंथ्रोपिक के वामपंथी सनकी लोगों ने युद्ध विभाग पर दबाव डालकर और उन्हें हमारे संविधान के बजाय अपनी सेवा शर्तों का पालन करने के लिए मजबूर करके एक विनाशकारी गलती की है। उनका स्वार्थ अमेरिकी जिंदगियों को खतरे में डाल रहा है, हमारे सैनिकों को संकट में डाल रहा है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है”।
एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग तत्काल बंद दें – डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि “मैं संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार की प्रत्येक संघीय एजेंसी को निर्देश देता हूं कि वे एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग तत्काल बंद कर दें। हमें इसकी आवश्यकता नहीं है, हम इसे नहीं चाहते हैं, और हम इनके साथ फिर कभी व्यापार नहीं करेंगे! युद्ध विभाग जैसी एजेंसियों के लिए, जो विभिन्न स्तरों पर एंथ्रोपिक के उत्पादों का उपयोग कर रही हैं, छह महीने की चरणबद्ध समाप्ति अवधि होगी।
Donald J. Trump Truth Social Post 03:47 PM EST 02.27.26
THE UNITED STATES OF AMERICA WILL NEVER ALLOW A RADICAL LEFT, WOKE COMPANY TO DICTATE HOW OUR GREAT MILITARY FIGHTS AND WINS WARS! That decision belongs to YOUR COMMANDER-IN-CHIEF, and the tremendous leaders I appoint to…
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) February 27, 2026
एंथ्रोपिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इस चरणबद्ध समाप्ति अवधि के दौरान सहयोग करना चाहिए, अन्यथा मैं उन्हें अनुपालन कराने के लिए राष्ट्रपति पद की पूरी शक्ति का उपयोग करूंगा, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर नागरिक और आपराधिक परिणाम होंगे।
हम अपने देश का भविष्य तय करेंगे – न कि कोई बेलगाम, कट्टरपंथी वामपंथी एआई कंपनी, जिसे ऐसे लोग चला रहे हैं जिन्हें वास्तविक दुनिया की कोई समझ नहीं है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। अमेरिका को फिर से महान बनाएं”!





