---Advertisement---

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति Donald Trump धोखाधड़ी-साजिश के आरोपों में गिरफ्तार, फिर इन शर्तों के साथ जेल से हुए रिहा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन उन्हें 2 लाख डॉलर का बॉन्ड और अन्य शर्तों के साथ जेल से रिहा कर दिया गया है।‌

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 25, 2023 8:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: 24 अगस्त को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल उन्हें 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने और चुनाव को प्रभावित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि, धोखाधड़ी और साजिश के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 19 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। ‌

अमेरिका के राजनीतिक इतिहास के लिए बताया काला दिन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप को जॉर्जिया स्टेट के फूल्टन काउंटी में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में गिरफ्तार होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने शेरिफ ऑफिस में कागजी प्रक्रिया को पूरी किया जिसके 20 मिनट बाद उन्हें जेल से जमानत मिल गई और वह एयरपोर्ट की ओर चले गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि, उनकी गिरफ्तारी खुले तौर पर नायिक का मजाक है और अमेरिका की राजनीतिक इतिहास के लिए एक कल दिन है। ‌

इन शर्तों पर किया गया रिहा

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप को अब जमानत पर रिहा कर दिया गया है। दरअसल उन्हें 2 लाख डॉलर का बॉन्ड और अन्य शर्तों के साथ जेल से रिहा कर दिया गया है।‌ शर्तों में कहा गया है कि, ट्रंप इस मामले में उनके खिलाफ गवाहों को न तो डराएंगे, न ही धमकाएंगे और न ही उनसे किसी तरह का संपर्क करने की कोशिश करेंगे। वहीं अगर इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप की सिक्योरिटी की बात की जाए तो, गिरफ्तार होने से पहले जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था। इसी के साथ ट्रंप के अलावा दो और लोगों ईस्टमैन और स्कॉट हाल की बंद एग्रीमेंट को जज ने स्वीकार कर लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026