---Advertisement---

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में मौत का तांडव, भूकंप ने ली हजारों की जान

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में बीती शाम यानी कि शनिवार को एक के बाद 3 भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और इन भूकंप के झटकों ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी। दर्जनों लोगों की मौत हो गई, तो कई लोगों के घर तबाह हो गए। क्या है पूरी खबर चली आपको बताते हैं। ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 8, 2023 6:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में बीती शाम यानी कि शनिवार को एक के बाद 3 भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और इन भूकंप के झटकों ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी। दर्जनों लोगों की मौत हो गई, तो कई लोगों के घर तबाह हो गए। क्या है पूरी खबर चली आपको बताते हैं।

पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में आया भूकंप


पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में शनिवार को आए भूकंप से दर्जनों लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार है। हेरात प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। भूकंप के कारण सैकड़ो घर तबाह हो गए हैं। जिसकी वजह से मृतकों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है।

अफगानिस्तान के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 12:11 बजे पर रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद 12:19 बजे पर 5.6 तीव्रता और 12:42 बजे तीसरा भूकंप आया जिसकी तीव्रता अधिकतर के पैमाने पर 6.3 दर्ज की गई।

अमेरिकी भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र हेरात से करीब 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे के बीच 4.6 से 6.3 तीव्रता के कुल 5 झटके के महसूस किए गए। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि अफगानिस्तान के पश्चिम में शक्तिशाली भूकंप में लगभग 2,000 लोग मारे गए हैं।

भूकंप के झटकों से कई इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त

अफगान अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लोग मलबे में फंस गए। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दौरान कई लोगों की मौत हुई है। आगे भी आकंड़ बढ़ सकता है।

आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता जनान सैक ने बताया कि आए भूकंप में हेरात के “जिंदा जान” जिले के तीन गांवों बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। जिनमें कई लोगों की मौत हो गई है, तो कई लोगों के घर तबाह हो गए हैं। आगे बताया कि फराह और बदगीस प्रांतों में कई घर भी आंशिक रूप से बर्बाद हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 29, 2026

US-Iran-War

मई 28, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026

Donald Trump

मई 24, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Leave a Comment