---Advertisement---

Elon Musk और Donald Trump की दोस्ती में आई दरार! टेस्ला मालिक ने DOGE से दिया इस्तीफा; जानें कैसे भारत को हो सकता है फायदा

Elon Musk और Donald Trump की जोड़ी में दरार आ गया है? दरअसल हाल ही में हो रही घटना से कई तरह के कयास लग रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2025 11:25 पूर्वाह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: टेस्ला के मालिक और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की क्या दोस्ती में दरार आ गई है, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि Elon Musk ने DOGE से इस्तीफा दे दिया है, इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, दरअसल बीते कुछ दिनों से टेस्ला मालिक और ट्रंप एक साथ नहीं दिखे थे, जिसके बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया था, वहीं अब DOGE से इस्तीफा देकर एलन मस्क ने कई हद तक चीजें साफ कर दी है।

Elon Musk और Donald Trump की दोस्ती में आई दरार!

मालूम हो कि Donald Trump के राष्ट्रपति बनने के बाद से जो व्यक्ति सबसे खुश नजर आ रहा था, वह थे Elon Musk, उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिनके बाद उन्हें अमेरिकी सरकार में एक पद भी दिया गया था, लेकिन अब उन्होंने उस पद इस्तीफा दे दिया। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“चूंकि विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है, मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फिजूलखर्ची को कम करने के अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होता जाएगा क्योंकि यह पूरे सरकार में जीवन का एक तरीका बन जाएगा”।

एलन मस्क के इस्तीफे से भारत को कैसे होगा फायदा?

बताते चले कि Elon Musk के इस्तीफे के बाद अब भारत को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल भारत चाहता है कि मस्क भारत में टेस्ला का प्लांट लगाए जिसे लेकर चर्चाएं जारी है। हालांकि बीच में ट्रंप के रवैये से माना जा रहा था कि इस डील में दिक्कतें आ सकती है, लेकिन अब भारत में टेस्ला के आने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके अलावा मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने जियों और एयरटेल से भी डील कर ली है, जिससे भारत के लोगों और अधिक हाईस्पीड इंटनेट सुविधा मिलेगी।, हालांकि भारत में इसे कब शुरू किया जाएगा, इसे लेकर अभी कुछ क्लियर नहीं है, लेकिन टेस्ला मालिक के इस्तीफे के बाद यह जरूर है कि इससे भारत को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026