Epstein Files में पीएम मोदी से जुड़े दावों पर मची सनसनी! कांग्रेस के गंभीर आरोपों पर विदेश मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा?

Epstein Files में पीएम मोदी से जुड़े दावों को लेकर सनसनी मची है। नई एपस्टीन फाइल्स सामने आते ही कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है जिसको लेकर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Epstein Files: दुनिया में एपस्टीन फाइल्स को लेकर नए सिरे से सनसनी मची है। फाइल्स की नई कॉपियां एक बार फिर कई देशों का तापमान बढ़ा रही हैं। भारत में भी कमोबेश यही स्थिति है जहां पीएम मोदी से जुड़े दावों को लेकर सनसनी मची है। नई एपस्टीन फाइल्स को लेकर कांग्रेस जुबानी तौर पर हमलावर है। कांग्रेस बार-बार एपस्टीन मामले में अमेरिका के कुख्यात बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन द्वारा पीएम मोदी को लिखे ईमेल का जिक्र कर रही है। इसके ठीक बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई जिसमें सभी आरोपों का खंडन किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आधिकारिक पक्ष रखते हुए सभी दावों को तिरस्कार के साथ खारिज करने की बात कही है।

चर्चित Epstein Files में पीएम मोदी से जुड़े दावों को लेकर सनसनी!

देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चर्चा का विषय बन चुके एपस्टीन फाइल्स को लेकर नए सिरे से सनसनी मची है। इसमें पीएम मोदी का नाम सामने आने के बाद भारत की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस हमलावर है।

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पीएम मोदी का नाम एपस्टीन फाइलों में सामने आया है। अमेरिका के कुख्यात बाल यौन अपराधी ने 9 जुलाई, 2017 को एक ईमेल में लिखा कि एपस्टीन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मोदी ने उनकी सलाह मानी और इजरायल गए, जहाँ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नृत्य और गायन किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह कारगर साबित हुआ। प्रधानमंत्री मोदी 4 से 6 जुलाई, 2017 तक इजरायल दौरे पर थे। एपस्टीन ने यह ईमेल इसके ठीक तीन दिन बाद लिखा। इजरायल दौरे से ठीक पहले 25-26 जून, 2017 को, मोदी ने अमेरिका में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी। जेफरी एपस्टीन के ईमेलों को जोड़कर देखने पर पता चलता है कि मोदी जून 2017 में अमेरिका गए थे और वहां उन्होंने एपस्टीन से सलाह ली थी।”

इससे इतर भी कई अन्य सवालों का जिक्र कर कांग्रेस पीएम मोदी को घेरने की जुगत में लगी है।

विपक्ष के आरोपों पर विदेश मंत्रालय की स्पष्ट प्रतिकिया

एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी से जुड़े दावों के लेकर विपक्ष के आरोपों पर विदेश मंत्रालय की तल्ख प्रतिक्रिया सामने आई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि “हमें तथाकथित एपस्टीन फाइलों से संबंधित एक ईमेल संदेश की रिपोर्ट मिली है जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी इजरायल यात्रा का जिक्र है। जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की इजरायल की आधिकारिक यात्रा के तथ्य के अलावा, ईमेल में बाकी सभी संदर्भ एक दोषी अपराधी के तुच्छ चिंतन मात्र हैं, जिन्हें पूरी तरह से तिरस्कार के साथ खारिज कर दिया जाना चाहिए।”

बीजेपी भी कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। पार्टी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि “जेफरी एपस्टीन का एक ईमेल, जिसमें वह किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहा है – दोनों व्यक्तियों का चरित्र संदिग्ध है और हम उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते। उस ईमेल को कांग्रेस पार्टी ने संपादित किया है। उस ईमेल में, जहां उसका शब्द नहीं है, कांग्रेस पार्टी ने उसकी सलाह जोड़ने की कोशिश की है, जिससे ऐसा लगे कि पीएम मोदी ने जेफरी एपस्टीन से सलाह ली थी। यही कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा है।” संबित पात्रा ने भी सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है जिसको लेकर खबरें बन रही हैं।

Exit mobile version