---Advertisement---

Imran Khan ने खोली Asim Munir के गंदी मानसिकता की पोल! जब अपनों को है शक, तो दुनिया कैसे करे इनका भरोसा

पूर्व पीएम इमरान खान ने Asim Munir की गंदी मानसिकता का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया है। इमरान खान का कहना है कि आसिम मुनीर अपने प्रतिशोधी स्वभाव के कारण बुशरा बीबी पर अन्याय कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 4, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Asim Munir
Follow Us
---Advertisement---

Asim Munir: ये जगजाहिर है कि पाकिस्तान में उच्च पदों पर रहने वाले अफसरों ने किस तरह से अपनी धाक का दुरुपयोग किया है। ऐसा ही एक खुलासा पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया है। Imran Khan ने सेना प्रमुख व आर्मी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को आड़े हाथों लेते हुए बुशरा बीबी के खिलाफ रची गई साजिश का जिक्र किया है। इमरान खान ने Asim Munir के गंदी मानसिकता व प्रतिशोधी स्वभाव का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे Bushra Bibi के खिलाफ स्वांग रचा गया था। पूर्व पाकिस्तानी पीएम द्वारा खुलासा करने के बाद शहबाज शरीफ के करीबी आसिम मुनीर अब सबके निशाने पर हैं और कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जब खुद पाकिस्तानियों को ही अपने अफसरों और हुक्मरानों पर शक है, तो दुनिया कैसे इनका भरोसा करे।

पूर्व पीएम Imran Khan ने Asim Munir के गंदी मानसिकता की खोल दी पोल!

एक पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने आसिम मुनीर को आड़े हाथों लिया है। Imran Khan के मुताबिक आसिम मुनीर ISI के महानिदेशक पद से हटाए जाने के बाद बुशरा बीबी के खिलाफ हो गए थे। पहले तो फील्ड मार्शल ने मामले पर चर्चा के लिए बुशरा बीबी से संपर्क चाहा। हालांकि, इमरान खान की पत्नी Bushra Bibi ने आसिम मुनीर से संपर्क साधने से इंकार कर दिया। फिर क्या, यहीं से Asim Munir का रुख बदला और वो बुशरा बीबी को निशाने पर लेने का मौका खोजने लगे। इमरान खान का आरोप है कि जनरल आसिम मुनीर की प्रतिशोधी स्वभाव के कारण ही, बुशरा बीबी 14 महीने से जेल में अमानवीय व्यवहार का सामना कर रही हैं। बता दें कि Imran Khan कई मामलों के सिलसिले में 2023 के मध्य से गैरीसन शहर के रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद हैं।

जब अपनों को है शक, तो दुनिया कैसे करे Pakistan का भरोसा?

ये बड़ा सवाल है जिसका जवाब शायद हर कोई अपने हिसाब से दे सकता है। दरअसल, पाकिस्तानी आवाम खुद अपने हुक्मरानो और अफसरों की गतिविधियों को शक के दायरे से देखती है। विपत्ति के दौर में पाकिस्तानियों का आवाम को छोड़कर भागना, कोई नई बात नहीं है। यही वजह है कि अब जब इमरान खान ने Asim Munir की भूमिका पर सवाल उठाए हैं तो कई तरह की चर्चा हो रही है। पूछा जा रहा है कि जब पाकिस्तानी ही अपनी सरकार और सेना को शक की निगाह से देख रहे हैं, तो फिर दुनिया इन पर कैसे भरोसा करे। ये भारत से बीतचीत की गुहार लगा रहे हैं। दुनिया में जा-जाकर अपनी कसीदे गढ़ रहे हैं। अंदरखाने पाकिस्तानी ही इन्हें शक भरी निगाह से देख रहे हैं। ऐसे में दुनिया कैसे उस पाकिस्तान का भरोसा करे जिसकी कमान शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर जैसे मौकापरस्तों के हाथ में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026