UFC मैच में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump, स्टेडियम में भीड़ ने लगाए नारे… देखें Viral Video

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में पहुंचे हुए थे। यहां पर ट्रंप के फैन ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान ट्रंप ने भी उनका अभिवादन बाखूबी स्वीकार किया।

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। ऐसे में रविवार को ट्रंप मियामी, फ्लोरिडा में चल रहे अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में दिखाई दिए। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर फिलहाल अभी हश मनी समेत न्यूयार्क के बिजनेस रिकॉर्ड को गलत साबित करने के 34 मामलों के केस चल रहे हैं। ऐसे में इस मैच के आखिरी समय में पहुंचकर ट्रंप ने अपने फैंस को अचंभित कर दिया।

 भिड़ ने लगाए ट्रंप के नारे

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे ही स्टेडियम में दाखिल हुए उनके फैंस जोर जोर से नारे लगाने लगे। ट्रंप को देखते ही उनके फैंस काफी उत्साहित दिखाई दिए। वहीं ट्रंप ने भी अपने फैंस का दिल रखने के लिए बड़े ही गर्म जोशी के साथ हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। वहीं ट्रंप के फैंस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में ट्रंप भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कई वीआईपी लोग भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे हुए थे।

फ्लोरिडा है रिपब्लिक पार्टी का गढ़

अमेरिका में स्थित फ्लोरिडा राज्य पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का गढ़ माना जाता है। बताया जाता है कि यहां साल 1999 के बाद से रिपब्लिकन पार्टी को छोड़कर और किसी भी पार्टी का कोई विधायक नही जीता है। फिलहाल ट्रंप अभी स्टॉर्मी डेनियल्स के द्वारा किए गए केस का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढे़ंःPM Modi ने जारी किए बाघों के ताजे आंकड़े, इस नए लुक में किया बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा



        
Exit mobile version