H‑1B Visa: ध्यान दें! अब अमेरिका नहीं जा सकेंगे भारतीय! यूएस की नई एडवाइजरी से हड़कंप, जानें सबकुछ

H‑1B Visa: अगर आप भी अमेरिका जाने की सोच रहे है या फिर तैयारी में लगे हुए है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

H‑1B Visa

फाइल फोटो

H‑1B Visa: अगर आप भी अमेरिका जाने की सोच रहे है या फिर तैयारी में लगे हुए है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि अमेरिका ने H-1B Visa को लेकर एक विधेयक पेश किया है। एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने एच-1बी वीजा जारी करने पर तीन साल के लिए रोक लगाने और कार्यक्रम में सुधार करने के लिए एक विधेयक पेश किया है, उनका तर्क है कि इससे अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि हर करीब 70 प्रतिशत भारतीय इस वीजा के माध्यम से अमेरिका जाते है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 3 साल तक भारतीय अमेरिका नहीं जा सकेंगे।

H‑1B Visa पर लगा तीन साल का प्रतिबंध!

जानकारी के मुताबिक H-1B Visa को ली क्रेन द्वारा प्रस्तावित “एंड एच-1बी वीज़ा एब्यूज़ एक्ट ऑफ़ 2026” का उद्देश्य सख्त नियमों के साथ इसे फिर से शुरू करने से पहले वीज़ा प्रणाली को फिर से व्यवस्थित करना है। इस मामले पर जानकारी देते हुए क्रेन ने कहा कि

“संघीय सरकार को मेहनती नागरिकों के लिए काम करना चाहिए, न कि विशाल निगमों के मुनाफे के लिए। हम अमेरिकी जनता के प्रति जवाबदेह हैं कि हम टूटी हुई एच-1बी प्रणाली को उन्हें उन नौकरियों से वंचित न करने दें जिनके लिए वे योग्य हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करेगा, वीज़ा प्रक्रिया में प्रोटोकॉल को मजबूत करेगा और अमेरिकियों की आजीविका को प्राथमिकता देगा।”

वीजा से जुड़े जरूरी अपडेट्स

बता दें कि H-1B Visa को लेकर Rep. Eli Crane नाम के एक्स हैंडल से कुछ जानकारियां शेयर की गई है जिसमे –

यानि यह तो पूरी तरह से साफ है कि अमेरिकी जाने वाले भारतीयों की दिक्कतें बढ़ने वाली है। हालांकि अभी भारत सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version