---Advertisement---

’इन मिसाइलों का रूख इंडिया की…’ पाक रेल मंत्री Hanif Abbasi ने भारत को दिखाई आंख; जंग हुई तो हिंदुस्तान के सामने कितनी देर टिक पाएगा पाक; जानें डिटेल

Hanif Abbasi: बिलावल भुट्टो के बाद अब पाक के रेल मंत्री Hanif Abbasi ने जंग को लेकर भारत को गीदरभभकी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 27, 2025 11:38 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 27, 2025 2:08 अपराह्न

Hanif Abbasi
Follow Us
---Advertisement---

Hanif Abbasi: सिंधु जल समझौता खत्म होने के बाद मानो पाकिस्तान की नींद उड़ गई है, खाने की किल्लत के बीच अब बूंद-बूंद पानी के लिए पाक तरसने वाला है, जिसके बाद अब पाक के कई मंत्री और नेता लगातार जंग की धमकी दे रहे है। बता दें कि बीते दिन ही पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा था कि अगर पानी रोका गया तो भारत का खून बहेगा। वहीं एक बार फिर पाक के रेल मंत्री Hanif Abbasi ने जंग को लेकर भारत को गीदरभभकी दी है। Pahalgam Terror Attack के बाद हिंदुस्तान लगातार एक्शन ले रहा है। हालांकि जंग की बात केवल कहने में ही अच्छा लगता है। आज इस लेख में हम समझने की कोशिश करेंगे की अगर भारत और पाक का युद्ध होता है, तो पड़ोसी मुल्क कितनी देर हिंदुस्तान के आगे टिक पाएगा।

Hanif Abbasi ने भारत को दिखाई आंख

बता दें कि पाक के रेल मंत्री Hanif Abbasi ने मीडिया से बात करते हुए भारत को जंग की धमकी दे दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को The Analyzer (News Updates) के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमे रेल मंत्री कहते हुए नजर आ रहे है कि “पानी बंद करेंगे तो फिर जंग के लिए तैयार हो जाएं, ये जो गौरी, शाहीन, गजनवी ये सजाने के लिए हम लोगों ने नहींं रखा है, ये जो 130 परमाणु बम प्रदर्शन के लिए नहीं हैं,

वे केवल भारत के लिए हैं, और आपको पता ही नहीं है कि हमने पाकिस्तान के किस-किस हिस्से में रखा है, ये दुनिया भी जानती है और आप भी जानते है। ये जो मिसाइलें है इनका रूख आप की तरफ है और किसी की तरफ नहीं है, तो यह सोचना भी मत की पाकिस्तान को क्रॉस करेंगे”।

जंग हुई तो हिंदुस्तान के सामने कितनी देर टिक पाएगा पाक

ये तो जग जाहिर है कि जब भी भारत और पाकिस्तान में युद्ध हुआ है, भारत ने ही जीत हासिल की है। चाहे वह 1971 हो या फिर कारगिल का युद्ध हो, पाक को हमेशा मूकी खानी पड़ी है। वहीं अगर दोनों देशों के हथियारों की बात करें तो भारत के पास 4201 टैंक है तो पाक के पास 2627 टैंक है। तो वहीं भारत के पास 3975 तोपें है और पड़ोसी मुल्क के पास 2629 है। भारत के पास 14 लाख 55 हजार 550 सक्रिय सैनिक हैं, भारत के रिजर्व सैनिकों की संख्या 11 लाख 55 हजार है। वहीं पाकिस्तान के पास 6 लाख 54 हजार सक्रिय सैनिक हैं।

5 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं। अगर वायुसेना की बात करें तो पाक भारत से कई गुणा आगे है। इसके अलावा नौसेना में भी भारत नंबर-1 पर है। यानि हर लिहाज से भारत पाक से आगे तो है ही साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सभी युद्ध जीते है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर भारत चाह दे तो पाक को कभी भी हरा सकता है।

Bilawal Bhutto ने भी भारत को दी थी गीदरभभकी

बता दें कि बीते दिन ही पाक के पूर्व विदेश मंत्री Bilawal Bhutto ने कहा था कि “भारत ने ऐलान किया है कि जो सिंधु जल समझौता वह अब नहीं मानते है, लेकिन मैं इसी सिंधु दरिया के साथ खड़े होकर भारत को कहना चाहूंगा कि सिंधु हमारा है और रहेगा, या इस दरिया से पानी बहेगा या उनका खून बहेगा। भारत भले ही तादात में अधिक हो लेकिन पाक के लोग बहुत बहादुर है। बॉर्डर पर हमारी फौज आपको मुंह तोड़ जवाब देगी”। गौरतलब है कि इस गीदरभभकी से भारत अपना फैसला बदलने वाला नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026