---Advertisement---

Helicopter Crash in America: 2 ‘ब्लैक हॉक’ हेलीकॉप्टर क्रैश, 9 लोगों की मौत…आतंकी लादेन को मारने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

अमेरिका का सबसे बेहतरीन और अत्याधुनिक चीजों से लैश किया गया ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर आज अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 30, 2023 3:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Helicopter Crash in America: अमेरिका को अत्याधुनिक चीजों का अविष्कारक कहा जाता है। ऐसे में इसके सबसे बड़े और बेहतरीन लड़ाकू विमान ब्लैक हॉक को लेकर एक बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि ये विमान आज अचानक इसका दो दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में 9 लोगों की जान भी गई है। यूएस के मीडिया की मानें तो ये विमान सुबह केंटकी में उड़ान भर रहा था तभी अचानक से इसमें आग लग गई। ब्लैक हॉक फ्रंट लाइन विमान अमेरिका का सबसे बेहतरीन हेलीकॉप्टर में एक माना जाता है। इस हेलीकॉप्टर का निर्माण अमेरिका ने वियतनाम के साथ हुए युद्ध के बाद किया था। इस हेलीकॉप्टर से शक्तिशाली देश अमेरिका अपने गोपनीय मिशन को अंजाम देता था।

ब्लैक हॉक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के सबसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर आ रही है। इस हेलीकॉप्टर के बारे में बताया जा रहा है कि किसी स्पेशल चीजों को अंजाम देने के लिए अमेरिका इस तरह के हेलीकॉप्टर का प्रयोग करता था। हेलीकॉप्टर की स्पीड भी बहुत तेज थी वहीं इस विमान को अत्याधुनिक चीजों से भरपूर बनाया गया था। अमेरिकी सैनिकों की मानें तो ये 1381 की रेंज से उड़ान भर सकता है। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर 8,000 पाउंड वजन की चीजों को उठा सकता है। इस हेलीकॉप्टर को आज के अत्यधुनिक गन से लैस किया जाता है। अमेरिकी सैनिक इससे दूर बैठे दुश्मनों को खत्म करने के लिए इस गन का प्रयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें: Fake Identity: इस तरह से नहीं खरीद पाएंगे सिम, वॉट्सऐप, टेलीग्राम पर दी फर्जी पहचान तो होगी जेल

ब्लैक हॉक ने लादेन को मारने में निभाई थी भूमिका

अमेरिका में ब्लैक हॉक विमान ने कई महत्वपूर्ण चीजों को अंजाम दिया है। उन्हीं में से एक ये हैं कि इस हेलीकॉप्टर ने 2011 में लादेन को मारने में भी भूमिका निभाई थी। अमेरिकी सैनिकों के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर ने ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए अफगानिस्तान से रात में उड़ान भरी थी। वहीं पाकिस्तान में इस हेलीकॉप्टर के द्वारा ही अमेरिकी सैनिकों ने आतंकवादी को घेर कर खत्म कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः Hindenburg Research में Amrita Ahuja पर लगे गंभीर आरोप, जानें कौन हैं और भारत से क्या है कनेक्शन

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 28, 2026

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026

Nepal Flood

अगस्त 27, 2026

Anil Chauhan

अगस्त 26, 2026