---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहनों ने Asim Munir और Mohsin Naqvi पर लगाए गंभीर आरोप, क्या शहबाज सरकार उठाएगी कोई बड़ा कदम?

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहनों ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और आर्मी फील्ड मार्शल आसीम मुनीर पर जान से मारने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने भाई की सेहत पर चिंता जाहिर की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 18, 2026 11:07 पूर्वाह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बीते ढाई सालों से जेल में बंद हैं। ऐसे में पिछले कई दिनों से पूर्व क्रिकेटर की सेहत को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विश्वकप विजेता कप्तान की एक आंख की 85 फीसदी रोशनी समाप्त हो गई है। साथ ही उनके परिजनों को मिलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। ऐसे में एक्स पीएम इमरान खान की बहनों उजमा खान और अलीमा खान ने पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Imran Khan की बहनों ने असीम मुनीर और मोहसिन नकवी पर लगाए गंभीर आरोप

1992 के विश्वकप विजेता कप्तान इमरान खान की बहनों ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर आरोप लगाते हुए अपने भाई की जान को खतरा बताया है। इमरान की बहनों ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी का नाम खतरनाक साजिश रचने के लिया। पूर्व कप्तान की बहनों ने आगे कहा, इन लोगों ने हमे मारने की योजना बनाई है। ये हमें मारना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अपने भाई की हेल्थ पर भी चिंता जताते हुए सरकार से उचित मेडिकल टीम का प्रबंधन न करने का आरोप लगाया।

वहीं, पूर्व पाक पीएम की सिस्टर्स ने शहबाज शरीफ सरकार द्वारा नियुक्त किए गए डॉक्टरों की रिपोर्ट को मना कर दिया है और जोर दिया कि उनके भाई की जांच उनके पर्सनल डॉक्टर, डॉ. आसिम और डॉ. फैसल करें और इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में परिवार की देखरेख में उनका इलाज किया जाए। इमरान की बहनों ने कहा, ‘आपने जेल में डॉक्टरों की एक टीम भेजी है और हमसे कहते हैं कि हम इसे मान लें, या उन डॉक्टरों की दी गई रिपोर्ट मान लें, तो ऐसा नहीं होगा।’

इमरान खान को जल्द मिल सकती है बेहतर हेल्थ सर्विस

इसके अलावा, एक्स पाकिस्तान पीएम इमरान खान की बहनों ने कहा, ‘मोहसिन नकवी हमें धमका रहे हैं, उन्हें खून का स्वाद मिल गया है। अगर इमरान खान या हमें कुछ हुआ, तो मेरी बात याद रखना, हम किसी की आने वाली पीढ़ियों को भी नहीं छोड़ेंगे।’

उधर, कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पूर्व पाक क्रिकेटर की आंखों की सेहत का ध्यान रखते हुए अगले कुछ दिनों में किसी अन्य अस्पताल में ट्रांसफर किया जा सकता है। सनद रहे कि साल 2022 से पूर्व पाक पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता कई कानूनी मामलों का सामना करना रहे हैं। उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हुए हैं। इस वजह से वह जेल की सजा काट रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026