---Advertisement---

India Canada Row: नहीं थमता दिख रहा कनाडा विवाद, विदेश मंत्री ने कहा- ‘आतंकवादियों के प्रति नरम है कनाडा का रवैया’

India Canada Row: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने 10 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की, बीती रात यानी कि शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कारण भारत और कनाडा में बढ़ते तनाव को लेकर भी विदेश मंत्री ने बयान दिया। उन्होंने ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 30, 2023 3:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

India Canada Row: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने 10 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की, बीती रात यानी कि शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कारण भारत और कनाडा में बढ़ते तनाव को लेकर भी विदेश मंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा को लेकर कनाडा के साथ पिछले कई सालों से खटास चल रही है। हालांकि कनाडा के वर्तमान में चल रहे तनाव को गतिरोध नहीं कहा जा सकता।

भारत फिर से बात करने को तैयार है


एस जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में कहा, “भारत सरकार इस मुद्दे पर कनाडाई सरकार की तरफ से साझा की गई किसी भी विशिष्ट और प्रासंगिक बात पर विचार करने के लिए तैयार है। यह भारत सरकार की नीति नहीं है और यदि वे हमारे साथ विशिष्ट और प्रासंगिक कुछ भी साझा करने के लिए तैयार हैं, तो हम भी इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं। लेकिन क्या आप हमें वह सबूत दे सकते हैं, जिनेक आधार पर आपने भारत पर सवाल उठाए हैं।”

राजनयिक कर्मियों को धमकाया जा रहा


विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत कनाडा के लिए वीज़ा संचालन को निलंबित करना पसंद नहीं करता, लेकिन ऐसा करना पड़ा क्योंकि कनाडाई सरकार ने भारतीय पक्ष के लिए सेवाओं को संचालित करना “बहुत मुश्किल” कर दिया। वे कनाडा में अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं और सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि हमारे राजनयिक कर्मियों को कनाडा में लगातार इस हद तक धमकाया जा रहा है। बता दें कि यह सब तब हो रहा है जब कनाडा ने अभी तक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिए हैं।

‘आतंकवादियों के प्रति नरम है कनाडा’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा का “आतंकवादियों, चरमपंथियों और खुले तौर पर हिंसा की वकालत करने वाले लोगों के प्रति उदार रवैया” है। “कनाडा की राजनीति की मजबूरियों के कारण ही उन्हें कनाडा से ऐसी गतिविधियों को संचालित करने के लिए जगह दी गई है। एस जयशंकर ने आगे कहा कि भारत के लिए, कनाडा एक ऐसा देश रहा है जहां भारत से संगठित अपराध लोगों की तस्करी, अलगाववाद, हिंसा, आतंकवाद के साथ मिश्रित है। उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि भारतीय राजनयिक कनाडा में असुरक्षित हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment